-यूपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा में सबसे अधिक सवाल पर्यावरण और साइंस से

क्कन्ञ्जहृन्: देश की सबसे बड़ी परीक्षा संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की प्रारंभिक परीक्षा पटना के 75 सेंटरों पर आयोजित की गई। दो-दो घंटे की परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई जिसमें पहला पेपर जीएस और दूसरा पेपर सी- सैट रहा। प्रश्न बेहद स्तरीय रहा। इस बार प्रारंभिक परीक्षा में सर्वाधिक सवाल पर्यावरण और साइंस टेक से सवाल पूछे गए। कुल 100 सवाल में 22 सवाल इन्हीं विषयों से संबंधित थे। इसके अलावा डिजिटल इंडिया, खाद्य प्रसंस्करण, जैविक खेती, परमाणु ऊर्जा आदि विषयों से भी सवाल थे। इसमें क्वालिफाई करने वाले एक अक्टूबर को मेंस की परीक्षा में अपीयर होंगे।

दिव्यांगों ने भी दिखाया दम

यूपीएससी की परीक्षा में दिव्यांगों के लिए मगध महिला कॉलेज को स्पेशल सेंटर बनाया गया था। इन सभी कैटेगरी के कैंडिडेट्स ने भी इसमें शामिल होकर अपना जोश दिखाया। बीएससी कैमेस्ट्री ऑनर्स के छात्र रहे मनीष कुमार ने कहा कि वे आईपीएस बनने का सपना साकार करना चाहते हैं।

इन प्रश्नों ने छात्रों को फंसाया

जीएस में पर्यावरण से कठिन प्रश्न भी रहे। इसमें क्रिटिकल वाइल्ड लाइफ हैबिटेट, जलवायु परिवर्तन और टेक्नोलॉजी में हो नए ट्रेंड के बारे में सवाल पूछे गए। पर्यावरण अधिनियम आदि से भी प्रश्न थे। प्रतियोगिता परीक्षा विशेषज्ञ डॉ एम रहमान ने बताया कि 100 में से 22 प्रश्न पर्यावरण और साइंस एंड टेक्नोलॉजी से प्रश्न पूछे गए। हालांकि अन्य प्रश्न भी स्तरीय रहे। जिस कैंडिडेट्स ने एनसीईआरटी, योजना, भारत व अन्य स्तरीय पुस्तकों का अध्ययन किया है, वे बेहतर रिजल्ट देंगे।

कम नहीं हुआ जुनून

इस परीक्षा में ऐसे परीक्षार्थी भी मिले जिन्हें इसमें क्वालिफाई करने का जुनून सवार है। वे असफलता से नहीं घबरा रहे। ऐसे ही एक कैंडिडेट हैं पटना निवासी शारिक। उन्होंने बताया कि उन्होंने स्नातक अंग्रेजी ऑनर्स किया है। उन्होंने शुरू से अच्छी तैयारी की। 2013 में पहली बार इस परीक्षा में अपीयर हुए और मेंस भी दिया। इसके बाद 2017 में परीक्षा दी और अब 2018 में भी दे चुके हैं। ऐसे ही अन्य कई कैंडिडेट्स हैं जिनमें इस परीक्षा को क्वालिफाई करने का जुनून मन में जिंदा है।

क्वालिफाइंग था सी -सैट

दूसरा क्वेशचन पेपर सी- सैट रहा। इसमें 80 प्रश्न थे 200 मा‌र्क्स के। यह पेपर क्वालिफाइंग था। जिसमें 33 प्रतिशत लाना अनिवार्य है। इसका मा‌र्क्स मेरिट में नहीं जुटेगा।

120 से 130 तक रहेगा कट ऑफ

यूपीएससी के प्रारंभिक परीक्षा के प्रश्नों का विश्लेषण करने के बाद डॉ एम रहमान ने कहा कि इस बार भी कड़ी फाइट है। जनरल का कट ऑफ 120 से अधिक रहने की संभावना है।

आर्टस और इंजीनियरिंग वाले ज्यादा

दैनिक जागरण आई नेक्स्ट ने अलग- अलग सेंटरों पर जाकर परीक्षार्थियों के बैकग्राउंड के बारे में जानकारी ली। इसमें यह बात सामने आयी कि सर्वाधिक कैंडिडेट्स आर्टस से स्नातक या पीजी किए कैंडिडेट्स की भरमार है। इसके बाद बीटेक आदि पास कैंडिडेट्स भी बड़ी संख्या में इस परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। पटना निवासी विक्रांत ने बताया कि उन्होंने बीटेक किया है और वर्तमान में एक इंजीनियरिंग फर्म में जॉब कर रहे हैं। आईपीएस बनना चाहते हैं।

Posted By: Inextlive