Allahabad: दीपावली पर घर की साफ-सफाई तो सभी करते हैं लेकिन यहां क्लास रूम को डेकोरेट करने की परम्परा है. इसके लिए बेस्ट डेकोरेटर को प्राइज भी दिया जाता है..


मन से सजाया विद्या का मंदिरदीपावली पर घर की साफ-सफाई और उसे डेकोरेट करने की परम्परा सालों पुरानी है। आज भी उसी परम्परा को लोग निभाते आ रहे हैं। महर्षि पतंजलि विद्या मंदिर स्कूल में कई सालों इस परम्परा को बनाये रखने के लिए क्लास डेकोरेशन काम्पिटीशन आर्गनाइज होता आ रहा है। जिसमें सभी क्लास के स्टूडेंट्स मिलकर अपने क्लास रूम की सफाई करने के साथ ही उसे खूबसूरत ढंग से सजाने का काम करते हैं। आखिर में इसकी मार्किंग होती है। जिसके आधार पर बेस्ट क्लास को प्राइज दिया जाता है। तीन पीरियड्स में किया डेकोरेट


धनतेरस पर आर्गनाइज्ड क्लासरूम डेकोरेशन काम्पिटीशन में सभी क्लासेज के स्टूडेंट्स ने बेहतरीन तरीके से अपने क्लासेस की सजावट की। स्टूडेंट्स को इसके लिए तीन पीरियड मिले। इतने टाइम में उन्हें अपने क्लास को डेकोरेट करना था। टाइम शुरू होते ही सभी क्लासेस के स्टूडेंट्स टीम वर्क की भावना के साथ डेकोरेशन के कार्य में जुट गए। स्टूडेंट्स ने क्लास को खूबसूरत ढंग से सजाया। आखिर में स्कूल की टीचर्स व प्रिंसिपल सुष्मिता कानूनगो ने सभी क्लासेस का मुआयना किया। तैयार की रंगोली

अपने क्लास रूम को डेकोरेट करने के लिए स्टूडेंट्स ने कलरफुल रंगोली तैयार की। इस काम में ब्वायज व गल्र्स सभी ने मिलकर सहयोग किया। क्लास टेंथ के स्टूडेंट्स ने चावल के कलरफुल दानों व रेत से मोर की खूबसूरत आकृति तैयार की। दीपावली के दीये के सिम्बल के रूप में भी स्टूडेंट्स ने रंगोली से दीये को तैयार किया। दूसरे कई डिजाइन की रंगोली ने भी लोगों को खूब आकर्षित किया।

Posted By: Inextlive