-आईआईटी जेईई एडवांस में कानपुर जोन में 14,900 स्टूडेंट्स शामिल हुए

-फिजिक्स का पेपर इजी, लेकिन मैथ, केमेस्ट्री ने स्टूडेंट्स की केमेस्ट्री खराब कर दी

KANPUR: आईआईटी जेईई एडवांस में स्टूडेंट्स ने सभी क्वैश्चन अटेम्ट किए, क्योंकि इस बार उन्हें माइनस मार्किग का कोई खौफ नहीं था। इस व्यवस्था से स्टूडेंट्स फील गुड कर रहे थे। फ‌र्स्ट पेपर में स्टूडेंट्स को फिजिक्स के सवाल आसान लगे लेकिन केमेस्ट्री और मैथ ने उन्हें उलझा दिया। कुछ स्टूडेंट्स को कैल्कुलस ने परेशान किया तो किसी को बड़ा पेपर होने से दिक्कत हुई।

पेपर देने के बाद रिजल्ट का तोहफा

आईआईटी जेईई एडवांस कानपुर जोन के चेयरमैन प्रो। नीरज मिश्रा ने बताया कि जोन में क्ब्,900 स्टूडेंट्स शामिल हुए। कानपुर सिटी में 8 सेंटर पर एग्जाम कंडक्ट कराया गया। फ‌र्स्ट पेपर के बाद स्टूडेंट्स को पैरेंट्स ने बताया कि उनका रिजल्ट आ गया और बहुत अच्छे मा‌र्क्स आए तो स्टूडेंट्स खुश हुए। लेकिन एडवांस के टफ पेपर ने स्टूडेंट्स को परेशान किया। शुक्लागंज के उज्जवल तिवारी को उसके पैरेंट्स ने बताया कि 9क् परसेंट मा‌र्क्स मिले हैं।

वर्जन

मैथ में आए कैल्कुलस के क्वैश्चन ने परेशान किया लेकिन फिजिक्स के सवालों में मजा आया।

रामांश शुक्ला, स्टूडेंट

पेपर बहुत बड़ा था, ऐसे में अगर अच्छे से स्टडी नहीं की है तो फिर पेपर सॉल्व करना मुश्किल हो सकता था।

श्वेतांक गुप्ता, स्टूडेंट

फिजिक्स के सवालों को छोड़कर पेपर के सभी पार्ट टफ थे। थर्मोडायनमिक्स के सवाल कठिन थे।

शिवानी, स्टूडेंट

पेपर का पेटर्न लेंदी था। माइनस मार्किग का हौव्वा नहीं था, जिसकी वजह से सभी क्वैश्चन अटेम्ट किए ।

उज्जवल तिवारी, स्टूडेंट

पेपर अच्छा नहीं हुआ। आईआईटी के हिसाब से पेपर बहुत ज्यादा टफ सेट किया गया है। सभी को दिक्कत हुई।

अनुराग सोनी, स्टूडेंट

फ‌र्स्ट टाइम पेपर दिया। फिजिक्स के सवाल हल करने में मजा आया, लेकिन केमेस्ट्री ने परेशान कर दिया। पूर्विका, स्टूडेंट

पेपर बहुत अच्छा नहीं हुआ है। फिजिक्स के सवाल एवरेज थे। मैथ और केमेस्ट्री में दिक्कत आई।

श्रेया सिंह, स्टूडेंट

आईआईटी का टेस्ट इजी नहीं होता है। केमेस्ट्री ने सब कुछ डिस्टर्ब कर दिया। मैथ के सवाल भी लेंदी थे।

अनंद्या राज सिंह, स्टूडेंट

Posted By: Inextlive