अब मैथ्स में 100 में 20 मा‌र्क्स इंटरनल असेस्मेंट के होंगे

अब सीबीएसई में 12वीं का एग्जाम 80 नंबर का होगा

10वीं के प्रैक्टिकल मा‌र्क्स को भी अलग-अलग तरह से किया डिवाइड

Meerut। सीबीएसई की ओर से हर साल बोर्ड एग्जाम को लेकर कुछ न कुछ बदलाव किया जाता है। मगर सेशन 2019-20 के लिए सीबीएसई ने एग्जाम के फॉर्मेट में ही बड़ा बदलाव कर दिया है। इतना ही नहीं प्रस्तावित बदलाव की जानकारी वेबसाइट पर अपलोड भी कर दी गई है।

80 मा‌र्क्स का मैथ का एग्जाम

बदलाव के तहत अब सीबीएसई 12वीं का मैथ का एग्जाम 100 मा‌र्क्स की जगह 80 मा‌र्क्स का होगा। मैथ के एग्जाम में 20 मा‌र्क्स का इंटरनल असेस्टमेंट होगा। इसके अलावा लैंग्वेज, पॉलिटिकल साइंस व लीगल स्टडीज सब्जेक्ट में भी 100 मा‌र्क्स के एग्जाम में 20 मा‌र्क्स का इंटरनल असेस्टमेंट होगा।

10वीं में जुड़ा एक्टिविटी

सीबीएसई ने 10वीं के प्रैक्टिल मा‌र्क्स को भी अलग-अलग तरह से डिवाइड किया है। अब तक एग्जाम में 80 मा‌र्क्स की थ्योरी के अलावा 20 मा‌र्क्स प्रैक्टिकल के होते थे। इन 20 मा‌र्क्स में 10 मा‌र्क्स यूनिट टेस्ट, पांच नोट बुक व पांच मा‌र्क्स प्रोजेक्ट वर्क के होते थे। मगर नए सेशन से बदलाव के तहत 20 मा‌र्क्स में पांच यूनिट टेस्ट, पांच प्रोजेक्ट वर्क, पांच नोट बुक और पांच मा‌र्क्स क्विज, ओरल आदि एक्टिविटी के जुड़ेंगे।

सर्वे के बाद हुआ बदलाव

सीबीएसई की ओर से सेशन 2017-18 में नेशनल असेस्मेंट सर्वे की रिपोर्ट में 10वीं के बच्चों का मैथ, साइंस, सोशल साइंस, इंग्लिश, मॉडर्न इंडियन लैंग्वेजेज के सब्जेक्ट का रिजल्ट 52, 51, 53, 58 व 62 फीसदी रहा है। बावजूद इसके राष्ट्रीय सर्वे में सीबीएसई के स्टूडेंट्स का स्कोर बाकी बोर्ड के मुकाबले आगे ही रहा है। इसके बाद एचआरडी मिनि‌र्स्टी ने प्रोग्राम फॉर इंटरनेशनल स्टूडेंट असेस्मेंट (पीआईएसए) में हिस्सा लेने का निर्णय लिया। जिसके बाद सीबीएसई ने स्टूडेंट्स के रिजल्ट को बेहतर करने की दिशा में ये बदलाव किया है।

प्रोजेक्ट वर्क में बढ़ेगी रुचि

एमपीजीएस की प्रिसिपल मधु सिरोही ने कहा कि सीबीएसई हर बार ही कुछ नया करता है। इससे एग्जाम को लेकर बच्चों में इंट्रस्ट भी बढ़ता है। वहीं, सिटी वोकेशनल स्कूल के प्रिसिंपल प्रेम मेहता ने कहा कि सीबीएसई ने बच्चों की एक्टिविटी व प्रोजेक्ट वर्क में रूचि बढ़ाने के लिए ही ऐसा बदलाव किया है।

Posted By: Inextlive