सरधना : मेरठ से पढ़कर घर लौट रही छात्रा से मनचले ने अशोक स्तंभ के निकट साथियों के साथ मिलकर छेड़छाड़ की। विरोध करने पर उसके अपहरण का प्रयास किया। छात्रा के पिता ने थाने में तहरीर दी है। कालंद निवासी व्यक्ति ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि मंगलवार शाम उसकी पुत्री मेरठ से पढ़कर वापस घर लौट रही थी। अशोक स्तंभ के निकट खड़े मनचले ने उसके साथ छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर उसके अपहरण का प्रयास किया। लोगों के आने पर आरोपी फरार हो गए। पीडि़त ने बताया कि आरोपी के आतंक के चलते उनकी पुत्री पढ़ने के लिए मेरठ जाने को तैयार नहीं है। पीडि़त ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इंस्पेक्टर आरके सिसौदिया ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

Posted By: Inextlive