स्कॉलरशिप के इंतजार में परेशान छह लाख कैंडिडेट्स
- शिक्षण संस्थान से लेकर समाज कल्याण विभाग के चक्कर लग रहे हैं कैंडिडेट्स
GORAKHPUR: स्कॉलरशिप की चाह रखने वाले कैंडिडेट्स के खाते में रकम नहीं आने के चलते वह शिक्षण संस्थान से लगाए बैंक के चक्कर लगाने को मजबूर हैं। 26 जनवरी से आ रही स्कॉलरशिप की रकम कुछ कैंडिडेट्स के खाते में आई भी तो जिले के करीब छह लाख कैंडिडेट्स को आज भी सरकार द्वारा मिलने वाली स्कॉलरशिप के इंतजार में परेशान हैं। वहीं समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों का दावा है कि जिन कैंडिडेट्स के खाते में स्कॉलरशिप नहीं पहुंची है, उनके खाते में भी धीरे-धीरे रकम पहुंचेगी। इसके लिए मार्च तक इंतजार करना होगा। परेशान हैं कैंडिडेट्सबता दें, स्कॉलरशिप के लिए www.scholership.up.nic.in परर एक तरफ जहां यूपी में कुल 11354935 कैंडिडेट्स के रजिस्ट्रेशन हुए हैं। वहीं 8928877 कैंडिडेट्स ने फाइनल डॉक्युमेंट्स सबमिट किया है। वहीं गोरखपुर जिले में करीब आठ लाख स ज्यादा कैंडिडेट्स ने स्कॉलरशिप के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। इनमें से सात लाख कैंडिडेट्स के डॉक्युमेंट्स फाइनल सबमिट किए गए हैं। लेकिन इनमें केवल एक लाख के करीब कैंडिडेट्स के खाते में ही अभी तक स्कॉलरशिप की रकम पहुंच सकी है। 9वीं से 12वीं तक के जहां लाखों कैंडिडेट्स अपने स्कूल से लगाए बैंक के चक्कर लगाने को मजबूर हैं। यही हाल स्नातक और प्रोफेशनल कोर्स करने वाले कैंडिडेट्स का भी है।
26 जनवरी से शुरू हुआ सिलसिला वहीं समाज कल्याण विभाग की मानें तो 26 जनवरी से स्कॉलरशिप कैंडिडेट्स के खाते में आनी शुरू हो गई है। जिन लोगों के खाते में पैसे नहीं आए हैं उनके भी खाते में पैसे धीरे-धीरे भेजे जा रहे हैं। जबकि समाज कल्याण विभाग में आने वाले कैंडिडेट्स की मानें तो जो कैंडिडेट्स अक्टूबर माह में ही रजिस्ट्रेशन कराकर फाइनल डॉक्युमेंट्स सबमिट करा चुके थे उनके पैसे खाते में नहीं आए हैं। जिन कैंडिडेट्स के फाइनल डॉक्युमेंट्स सबमिट नहीं थे उनके डॉक्युमेंट्स में करेक्शन के बाद फिर से ऑनलाइन सबमिट करने की समयावधि 17 जनवरी से 28 जनवरी 2019 तक थी। क्लास रजिस्ट्रेशंस फाइनल सबमिटेड फॉर्वडेड बाइ इंस्टीट्यूशंस यूजी 5348273 4172117 3707253 11-12वीं 2780783 2288898 22888989-10वीं 3225879 2467862 2135536
कुल 11354935 8928877 8131687 इन नंबर्स पर कर सकते हैं संपर्क 0522-2209270, 0522, 2286199 टोल फ्री नंबर - 18001805131 टोल फ्री नंबर - 18001805229 वर्जन कैंडिडेट्स के खाते में पैसे धीरे-धीरे कर आ रहे हैं। जिनके डॉक्युमेंट्स सबमिट नहीं हुए थे उन्हें एक और मौका दिया गया था। उनके स्काॉलरशिप में देर हो सकती है। लेकिन जो पहले भर चुका है उसका पैसा आ रहा है। जिनका नहीं आया है उनका भी आएगा। - सप्तऋषि, समाज कल्याण अधिकारी