कभी देखा है आपने सफेद इंद्रधनुष। अब सबसे पहला सवाल तो आपके दिमाग में यही आ रहा होगा कि क्‍या सफेद इंद्रधनुष भी होता है। जी हां ये होता है। इस बार चौंकाने वाले इस इंद्रधनुष का नजारा देखने को मिला स्‍कॉटलैंड में। इस नजारे को कैमरे में कैद किया बर्फ पर टहलने निकले एक युवक ने।


यहां दिखा ये नजारा एंगस तूफान के थपेड़ों से दूर संडे की सुबह एक युवक ने बर्फ की चट्टानों पर टहलने का मन बनाया। उसे क्या पता था कि यहां उसको एक ऐसा नजारा देखने को मिल जाएगा जो सिर्फ उसने ही नहीं, बल्कि उसके जरिए पूरी दुनिया ने पहली बार देखा होगा। इस तस्वीर को स्कॉटलैंड के पश्चिम छोर पर बसे Rannoch Moor में क्लिक किया गया है। इन्होंने क्लिक की ये तस्वीर इसे क्लिक करने का क्रेडिट जाता है यहां के ही रहने वाले मेलविन निकोलसन को। टहलने के लिए निकले निकोलसन अपनी धुन में चले जा रहे थे। तभी उनकी नजर सामने आसमान पर पड़ी। यहां उन्होंने जो सीन देख, तो उसको बस देखते ही रह गए। फिर क्या था, झट से इन्होंने अपना कैमरा निकाला और बिना सोचे-समझे इसको तस्वीर को कैद कर लिया।   


पढ़ें इसे भी : आजकल जुल्फों के साए में खिल रहा है रेन्बो, देखें वायरल तस्वीरेंबेहद खूबसूरत नजारा था ये

निकोलसन कहते हैं कि वो एक बेहद खूबसूरत नजारा था। ऐसा सीन उन्होंने अपनी पूरी जिंदगी में पहले कभी नहीं देखा। उस सफेद इंद्रधनुष को देखकर एकबारगी तो उनको अपनी आंखों पर विश्वास भी नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि क्योंकि वो बिना रंगों वाला इंद्रधनुष था, इसलिए विश्वास कर पाना जरा मुश्किल हो रहा था। सिर्फ यही नहीं ऐसा भी लग रहा था कि उस इंद्रधनुष से ओस की कुछ बूंदें गिर रही हों। पढ़ें इसे भी : क्या होता है जब -35 डिग्री तापमान में आर्कटिक पर आप थर्मस से चाय फेंकते हैंये है रहस्य उन्होंने बताया कि सामान्य तौर पर इंद्रधनुष को 'रेनबो' नाम से जानते हैं, लेकिन ये फॉगबो था। ऐसा इसलिए भी क्योंकि इससे ओस की बूंदे गिर रही थीं। शायद इसी वजह से इसका रंग भी सफेद था। उन्होंने ये भी बताया कि इससे गिरने वाली ओस की बूंदे काफी छोटी थीं। ये करीब 0.05 mm की थीं। कहते हैं कि फॉगबो में बहुत हल्के रंग होते हैं। इसमें सिर्फ ऊपरी किनारे पर लाल रंग और नीचे की ओर नीला रंग हल्का सा ही नजर आता है।Weird Newsinextlive fromOdd News Desk

Posted By: Ruchi D Sharma