-रजिस्टर में लिखा कर्ज कर हिसाब, परिवार वालों से जताई आखिरी इच्छा

-आंगन में लगी जाल से प्लास्टिक की रस्सी के सहारे लटका मिला शव

BAREILLY : इज्जतनगर के सिद्धार्थ नगर में कर्ज से परेशान युवक ने डिप्रेशन में मंडे रात सुसाइड कर लिया। घर में परिजन नहीं थे। ट्यूजडे सुबह दूधिया ने आंगन के जाल से रस्सी के सहारे शव लटका देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की तो घर में रखे एक रजिस्टर से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें उसने कर्ज से तनाव में होने की बात ि1लखी थी।

सुबह को हुइर् जानकारी

मूल रूप से आंवला के नवादा निवासी संजीव शर्मा 25 प्राइवेट काम करता था। वह पत्नी रुचि दो बच्चे व मां के साथ इज्जतनगर के सिद्धार्थनगर में खुद के मकान में रहता था। काफी समय से उसके ऊपर हजारों रुपए कर्ज था। कर्ज न चुका पाने के कारण वह परेशान रहने लगा। परिजनों ने कई बार समझाया लेकिन वह डिप्रेशन में आ गया। मंडे को परिजन कहीं चले गए थे। रात में वह अकेला ही था।

मौके पर मिला सुसाइड नोट

संजीव कर्ज से काफी परेशान था। फंदा लगाने से पहले उसने एक रजिस्टर में पूरा सुसाइड नोट लिखा था। इसी के साथ किससे कितने रुपए कर्ज लिए हैं उसका भी पूरा विवरण दिया था। साथ ही कहा था कि प्लीज कर्ज लौटा देना। उसने साफ लिखा लिखा था कि उसने यह कर्ज घर खर्च के लिए थे। उसी में पूरा खर्च भी हुआ। इसी के साथ उसने सबसे यही कहा था कि उसी मौत के बाद झगड़ा मत करना यही मेरी आखिरी इच्छा है।

Posted By: Inextlive