- टीम शहर की करेगी ग्राउंड रिपोर्ट तैयार, जिसके आधार पर मिलेगी रैंकिंग

BAREILLY:

नगर निगम स्वच्छ सर्वेक्षण 2019 फ्राइडे से शुरू हो गया। स्वच्छ सर्वेक्षण के लिए किसी भी तरह की कोई एक्टिविटी के लिए आखिरी तारीख समाप्त हो चुकी है। दरअसल शासन ने नगर निगम से स्वच्छ सर्वेक्षण के लिए शहर में होने वाले काम, कर्मचारियों की संख्या, शहर में टॉयलेट और सफाई की स्थिति से जुड़े डिटेल मांगे थे। इसे शहरी विकास मंत्रालय की वेबसाइट पर अपलोड करना था। इसके लिए आखिरी तारीख 4 जनवरी थी। अब नगर निगम कोई भी जानकारी अपलोड नहीं कर पाएगा।

सफाई की हकीकत परखेगी टीम

रिपोर्ट जाने के बाद प्रदेश के सभी नगर निगम, नगर पालिका, नगर परिषद में शासन की टीम जाएगी और दिए गए बिंदुओं पर ग्राउंड रिपोर्ट तैयार करेगी। इसी आधार पर नगर निगम की रैंकिंग तय होगी। शासन की ओर से आने वाली टीम की जानकारी नगर निगम को मात्र 12 घंटे पहले ही दी जाएगी। स्वच्छ सर्वेक्षण की टीम शहर में कभी भी किसी भी दिन आ सकती है।

लोगों से भी होगी पूछताछ

स्वच्छ सर्वेक्षण की टीम शहर में आने के बाद शहर मे भ्रमण करेगी और लोगो से भी पूछताछ करेगी। जिससे यह पता चलेगा कि नगर निगम की ओर से दी गई सुविधाओं से शहर के लोग संतुष्ट भी या नहीं। साथ ही यह भी जानकारी लेगी कि लोगों को स्वच्छ सर्वेक्षण 2019 के बारे में क्या जानकारी है। वह इस बारे में जानते भी है या फिर नहीं।

Posted By: Inextlive