RANCHI: देशभर के चार हजार शहरों में स्वच्छता सर्वे चल रहा है। ऐसे में राजधानी में भी टीम ने आकर स्वच्छता का जायजा लिया है। वहीं एप्प से कंप्लेन करने वालों की संख्या में भी तेजी से इजाफा हुआ है। लेकिन सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि रांची नगर निगम ने 96 परसेंट समस्याओं का तत्काल समाधान कर रिकार्ड बनाया है। वहीं सर्वे को लेकर नगर निगम भी रेस है। ऐसे में इस बार रांची नगर निगम टॉप 10 शहरों की लिस्ट में शामिल होने के लिए तैयार है। बताते चलें कि 4 जनवरी से शुरू हुआ स्वच्छता सर्वे 31 जनवरी तक चलेगा।

एप्प से आप भी करें कंप्लेन

प्ले स्टोर में जाकर आप भी स्वच्छता एप्प इंस्टॉल कर सकते हैं। इसमें आप ऑनलाइन कंप्लेन भी कर सकते हैं। इसके बाद आप अपने कंप्लेन का ऑनलाइन स्टेटस भी चेक कर सकते हैं। वहीं कंप्लेन सॉल्व करने के बाद उसका फाइनल स्टेटस भी अपडेट कर दिया जाता है। वहीं जियो टैग के साथ फोटो भी अपलोड की जा रही है, ताकि यह स्पष्ट हो जाए कि समस्या का समाधान कर दिया गया है।

टॉप 10 में मिल सकती है जगह

रांची को स्वच्छता सर्वे 2018 में 21वां रैंक मिला था। जबकि झारखंड के दो शहर रांची से आगे निकल गए थे। लेकिन इस बार नगर निगम ने सिटी को स्वच्छ बनाने का काम एजेंसी को देने के साथ खुद भी कमान संभाल रखी है। इससे गंदगी वाले इलाकों में स्पेशल टास्क फोर्स से सफाई कराई जा रही है। यही वजह है कि कंप्लेन करने के बाद समस्याओं का तत्काल समाधान किया जा रहा है।

Posted By: Inextlive