- आठ सदस्यीय टीम ने नगर निगम अफसरों के साथ मीटिंग की, कई स्थानों को मौके पर जाकर देखा

KANPUR: स्मार्ट सिटी को डेवलप किया जाना है, इसके लिए ट्यूजडे को स्वीडन की एक कंपनी की टीम ने नगर निगम अफसरों के साथ बैठ कर प्लान पर डिसकस किया। साथ ही टीम ने कई स्थानों को देख कर रिपोर्ट तैयार की है। अब नगर निगम भी स्वीडन प्रतिनिधिमण्डल भेजने की तैयारी कर रहा है

आठ सदस्यीय टीम ने लिया जायजा

स्मार्ट सिटी बसाने के लिए कई देशों की तकनीक अपनाई जाएगी। इस क्रम में ट्यूजडे को स्वीडन की बॉरलेंज एनर्जी कंपनी की आठ सदस्यीय टीम रौनी आर्नबर्ग के नेतृत्व में शहर आई। टीम के साथ केन्द्रीय शहरी विकास मंत्रालय की रिसर्च यूनिट के प्रतिनिधि राजीव भी साथ आए। नगर आयुक्त अविनाश सिंह व अन्य अफसरों के साथ सड़क, पानी व बिजली के विषय में काफी देर तक चर्चा हुई। समस्याओं के बारे में भी बात हुई।

कई चीजों को लेकर हो रही रिसर्च

डिसकस के बाद स्वीडिश टीम ने जाजमऊ, बिनगवां और सजारी जाकर सीवेज ट्रीटमेंट प्लान्ट का भी जायजा लिया। बाद में मीडिया को शहरी विकास मंत्रालय की रिसर्च यूनिट के प्रतिनिधि राजीव ने बताया कि स्मार्ट सिटी को लेकर कई चीजों को लेकर रिसर्च हो रही है। इसमें अरबन इन्फ्रास्ट्रक्चर, वेस्ट मैनेजमेंट, सिटी ट्रैफिक, कूड़े से बिजली बनाने, सीवेज व वॉटर मैनेजमेंट पर खास ध्यान दिया जा रहा है।

नगर निगम जाएगा स्वीडन

नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने बताया कि स्वीडन की कंपनी ने यहां पर कई चीजों को देखा व जानकारी ली। जल्द ही नगर निगम का एक प्रतिनिधिमण्डल स्वीडन जाएगा। वहों पर चल रहे सीवर, वॉटर मैनेजमेंट के चल रहे प्रोजेक्ट्स की स्टडी जाएगी। साथ ही सिटी ट्रांसपोर्ट किस तरह का हो इस पर भी वहां ध्यान दिया जाएगा।

Posted By: Inextlive