Jamshedpur : पार्लियामेंट्री इलेक्शन के सेकेंड फेज की वोटिंग के लिए सैटरडे को नामांकन वापस लेने के आखिरी दिन किसी केंडिडेट ने नोमिनेशन वापस नहीं लिया. इसके बाद इवनिंग में सभी केंडिडेट्स को उनका चुनाव-चिन्ह आवंटित कर दिया गया.

सपा को साइकिल के बदले ऑटो रिक्शा
समाजवादी पार्टी का चुनाव चिह्न साइकिल है, लेकिन उसके कंडिडेट डीजी राजा को ऑटो रिक्शा लेना पड़ा। इसका कारण है कि फॉर्म में कुछ गड़बड़ी रह गई थी। इस संबंध में डीजी राजा ने चीफ इलेक्शन कमिश्नर को लेटर लिखकर मामले में हेल्प करने की मांग की है।

किसका कौन सा है चुनाव चिन्ह
कंडिडेट           पार्टी      चुनाव निशान
अजय कुमार     झाविमो    कंघा
डमन चंद्र भकत  बसपा     हाथी
नीरूप महंती      झामुमो    तीर-कमान
विद्युत वरण महतो भाजपा    कमल
अंगद महतो     आमरा बंगाली मोमबत्तियां
कुमार चंद्र मार्डी  आप           झाड़ू
जोसाई मार्डी   राष्ट्रीय देशज पार्टी गाजर
डीजी राजा     सपा     ऑटो रिक्शा
सीताराम टुडू    एसयूसीआई     कांच का गिलास
शेख अखिरूद्दीन     झापा (नरेन)     बांसुरी
उपेन्द्र कर्मकार     इंडिपेंडेंट     बैट्री टार्च
ओम प्रकाश आनंद  इंडिपेंडेंट    कप और प्लेट
दिनेश महतो     इंडिपेंडेंट      बाल्टी
मुबिन खान     इंडिपेंडेंट      अलमारी
हरि उरांव     इंडिपेंडेंट     नारियल

Report by :jamshedpur@inext.co.in

Posted By: Inextlive