एक्टर सैफ अली खान और करीना कपूर इन दिनों अपने करियर के साथ-साथ नन्हें तैमूर पर भी पूरा ध्यान दे रहे हैं। तैमूर जैसे-जैसे बड़े होते जा रहा हैं कपल उसे नई-नई चीजें सिखाता जा रहा है। यहां जानें आखिर कपल तस्वीर में तैमूर को क्या पाठ पढ़ा रहा है...


कानपुर। बाॅलीवुड के स्टार किड्स में सबसे क्यूट और फेमस तैमूर हैं। तैमूर की जरा सी स्माइल भी इंटरनेट पर बड़ी तेजी से वायरल होती है। इस बार तैमूर एक पेट डाॅगी के साथ पार्क में खेलते नजर आए। इस दौरान उनके साथ माॅम करीना कपूर और पापा सैफ अली खान मौजूद रहे। करीना के फैन क्लब इंस्टाग्राम पेज ने अपने एक तस्वीर शेयर की है जिसमें ये नजारा दिख रहा है। फोटो में तैमूर और करीना ने सेम टीशर्ट पेयर की है। वहीं सैफ अली खान ओपन लाॅन्ग जैकेट पहने अपने नवाबी लुक में दिखे। तस्वीर में खान परिवार मैचिंग के कपड़ों में बेहद खूबसूरत लग रहा है।पहले घोड़ा और अब डाॅगी
तैमूर पहले घोड़े की सवारी करते दिखे। करीब हफ्ते भर पहले करीना कपूर के फैन क्लब इंस्टाग्राम पेज से तैमूर की हाॅर्स राइडिंग की तस्वीरें सामने आईं। वहीं इस बार तैमूर पार्क में एक डाॅगी के साथ खेलते नजर आ रहे हैं। कुछ महीनों पहले सैफ और करीना तैमूर को मिल रही अटेंशन से परेशान हो गए और बयान जारी किया कि वो नहीं चाहते की तैमूर को अभी से स्पेशल ट्रीटमेंट मिले, उसे नाॅर्मल बच्चों की तरह जिंदगी जीने दें। कैमरामैन लोगों से ये रिक्वेस्ट है कि प्लीज उसे फाॅलो न करें। हालांकि बाद में कपल खुद ही इंस्टाग्राम पर तैमूर की ढेरों तस्वीरें साझा करने लगा।माॅम-डैड संग यहां मनाया बर्थडेहाल ही में तैमूर माॅम डैड संग अपना बर्थडे साउथ अफ्रीका में सेलिब्रेट करके लौटे हैं। मालूम हो तैमूर का जन्म 20 दिसंबर को हुआ था। वहीं करीना का एक बयान तैमूर के जन्मदिन पर टाॅक ऑफ द टाउन बना हुआ था। दरअसल करीना तैमूर के जन्म के कुछ वक्त बाद कहा था कि वो दूसरा बेबी करना चाहती हैं पर तैमूर जब दो साल के हो जाएंगे तब। वहीं इस बार तैमूर ने 20 दिसंबर को अपना दूसरा बर्थडे सेलिब्रेट किया था। हालांकि तैमूर ने तो अपना सेकंड बर्थडे केक कट कर लिया पर अब फैंस का सवाल है कि खान परिवार में दूसरी गुड न्यूज कब आएगी।तैमूर को लेकर ट्रोल हुईं करीना कपूर, दिया ऐसा करार जवाब कि लोगों की बोलती हो गई बंदतस्वीरें: नए लुक में नन्हें तैमूर, छुट्टियां बिता कर मां करीना के साथ घर लौटे

Posted By: Vandana Sharma