करीना कपूर और सैफ अली खान के क्यूट बेटे तैमूर अली खान इन दिनों अपनी प्ले डेटिंग में बहुत बिजी हैं। तैमूर अपनी फ्रेंड कायनात के साथ पार्क में खूब मजे से खेलते दिख रहे हैं इस दौरान उनकी माएं भी साथ हैं। यहां देखें वीडियो...

तैमूर और कायनात का क्यूट वीडियो
कानपुर।
तैमूर और कायनात दोनों ही बच्चे कुछ दिनों से एक दूसरे के साथ पार्क में खेलते हुए काफी अच्छा समय बिता रहे हैं। इस दौरान तैमूर करीना कपूर के साथ तो कायनात अपनी मां प्रियंका वोहरा के साथ नजर आईं। दोनों बच्चों का एक क्यूट वीडियो सामने आया है जिसमें तैमूर और प्रियंका सी सॉ पर बैठे झूल रहे हैं। तैमूर वीडियो में शांत दिख रहे हैं और कायनात खिलखिला कर हंसते नजर आ रही हैं। तैमूर रेड कलर की टी शर्ट और वाइट शॉट्स में जितने क्यूट लग रहे हैं, कायनात भी ब्लू फ्रॉक में उतनी ही स्वीट लगीं। यहां देखें दोनों बच्चों को एक साथ सी सॉ पर झूलते हुए...

CAYOUUTTEESSST❤️💕

A post shared by Taimur Ali Khan Pataudi 👼💋 (@taimuralikhanx) on Jun 29, 2018 at 8:47am PDT


मां करीना पर तान दी गन
तैमूर पार्क में करीना कपूर और अपनी फ्रेंड कायनात की मां प्रियंका के साथ खेलते नजर आए। मालूम हो कि प्रियंका एक्टर रणविजय सिंह की पत्नी हैं। तैमूर वीडियो में एक गन चला रहे हैं जिसमें से सोप बलून बाहर निकल रहे हैं। इस दौरान तैमूर के हाथ में मां करीना गन देख कर हैंड्सअप कर लेती हैं। वहीं कायनात की मां प्रियंका भी हाथ ऊपर कर सरेंडर कर रही हैं। तैमूर का ये क्यूट गैंग्सटर अवतार देख कर आप भी इनकी क्यूट हरकतों के मुरीद हो जाएंगे। यहां है तैमूर का ये क्यूट वीडियो...

 

 

❤❤❤❤❤❤👏

A post shared by Kareena Kapoor Khan (@therealkareenakapoor) on Jun 29, 2018 at 12:36pm PDT

कुछ दिनों पहले की थी प्ले डेटिंग
तैमूर कुछ दिनों पहले एक पार्क में रणविजय सिंह की बेबी गर्ल कायनात के साथ प्ले डेटिंग करते दिखे। इस दौरान दोनों बडे़ ही क्यूट अंदाज में एक बेंच पर बैठे दिखे। तैमूर तस्वीर में क्यूट तरीके से सामने की ओर देख हैं वहीं कायनात उन्हें मासूम तिरछी नजर से देखती नजर आईं। इस दौरान ने तैमूर ने वाइट कलर की डंगरी पहनी थी और कायनात ने वाइट शेड में क्यूट फ्रॉक। दोनों ही बहुत प्यारे लग रहे थे पर कायनात की क्यूटनेस तैमूर पर भारी पड़ती नजर आ रही थी।


तैमूर ने इस बेबी गर्ल संग की प्ले डेटिंग, जानें किस फिल्म स्टार की बेटी है ये

करिश्मा के बर्थडे केक को तैमूर इसलिए देख रहे घूर-घूर, देखें तस्वीरें

 

 

Posted By: Vandana Sharma