करीना कपूर के बेटे तैमूर अली खान आजकल बॉलीवुड के मोस्‍ट क्‍यूट और सबसे पॉपुलर स्‍टार बन गए हैं। सभी स्‍टार किड्स्‍ के बीच लोग तैमूर के बारे में ही काफी बातें कर रहे हैं। मां करीना के साथ उनकी कुछ तस्‍वीरें आपने पहले भी देखी होंगी लेकिन कल एक ग्रांड पार्टी में मां करीना की गोद में खेलते तैमूर की क्‍यूटनेस सब पर भारी है। तैमूर की क्‍यूट अठखेलियां देखकर लोग पार्टी के बाकी स्‍टार्स को तो भूल ही गए।

हुआ यूं कि कल बॉलीवुड एक्टर तुषार कपूर के बेटे लक्ष्य की ग्रांड बर्थडे पार्टी ऑर्गनाइज की गई थी। इस मौके पर यूं तो बहुत सारे बॉलीवुड स्टार्स पहुंचे, लेकिन जैसे ही करीना कपूर खान अपने 5 महीने के लिटिल स्टार बेटे तैमूर के साथ पार्टी में पहुंची, फिर तो सारे लोग और मीडिया बाकी स्टार्स और बर्थडे बॉय को छोड़कर तैमूर के पीछे ही लग गए। करीना ने भी इस मौके पर बेटे तैमूर के साथ क्यूट क्यूट से पोज दिए। Image source

करीना कार से बाहर तो नहीं आईं, लेकिन कार रोककर भीतर से उन्होंने गोद में बैठे तैूमर के साथ खूबसूरत पोज दिए।

फोटोग्राफर्स और कैमरापर्सन की भारी भीड़ और लगातार चमकते फ्लैश के कारण तैमूर कई बार काफी चौंके भी।

जब भीड़ भरी प्रेस कॉन्फ्रेंस में सलमान चबाकर खा गए अपनी जींस, लोगों ने बनाया ऐसा मजाक।

5 महीने की उम्र में ही तैमूर अली खान बॉलीवुड के नए लिटिल सुपरस्टार बन चुके हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस हो गईं 30 पार, इन्हें अभी तक नहीं मिला मनपसंद प्यार

 

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk

Posted By: Chandramohan Mishra