आगरा। मंगलवार को ताज सिटी में मुस्लिम समाज के लोगों ने 'हाय हुसैन' की आवाजों के साथ मातम मनाया। ताजियों के आगे चल रहे युवा खून से लथपथ मातम मना रहे थे। सिटी में तीन स्थानों पर बड़े ताजिए रखे गए जिनमें बालूगंज, गोबर चौकी और शाहगंज रायख्वाजा ताजगंज हैं। ताजिया कटरा में फूलों का ताजिया रखा गया। नाई की मंडी, मंटोला, ढोली घाट, नई बस्ती, घटिया आजम खां, बजीरपुरा और न्यू आगरा के ताजियों को न्यू आगरा स्थित करबला में सुपुर्द-ए-खाक किया। ताजगंज, बालूगंज, शहीदनगर बसई, नगला मेवाती के ताजिए सुबह 12 बजे उठकर गोबर चौकी करबला में दफन किए। वहीं, शाहगंज रूई की मंडी, भोगीपुरा, लोहामंडी, बेसन की बस्ती, पुल छिंगा मोदी आदि के ताजिए 12 बजे उठाए गए। शाहगंज स्थित सराय ख्वाजा करबला में पुलिस की कड़ी चौकसी के बीच दफन किया गया। मोहल्ला सुधार समिति वजीरपुरा की ओर से शौहदा-ए-करबला की खिदमत में नजराना-ए-अकीदत पेश किया गया। इस मौके पर राजनीतिक, पुलिस और प्रशासनिक अफसर मौजूद रहे।

Posted By: Inextlive