कनाडा का 12 साल का तन्‍मय बख्‍शी इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया है। इसके नन्‍हें हाथों ने तो वो काम किया है कि जो इसकी दोगुनी उम्र का इंसान भी इतनी जल्‍दी नहीं कर सकता है। तन्‍मय इतनी कम उम्र में एप डेवलपर के रुप में अपनी पहचान बना चुका है। इतना ही नहीं अगर आप ये सुनेंगे कि तन्‍मय ने किस उम्र ये करना शुरू कर दिया था। इस समय दुनिया की किस कंपनी में ये जॉब कर रहा है तो और भी शॉक्‍ड हो जाएंगे। आइए जानें 12 साल के इस होनहार बच्‍चे के बारे में....


एप डेवलपर बना:
जिस उम्र में बच्चे खेलने-खाने और मस्ती में लगे रहते हैं, उस उम्र में तन्मय बख्शी एक एप डेवलपर बन चुका है। वर्तमान में यह दुनिया का सबसे छोटा एप डेवलपर के रूप में जाना जा रहा है।


एनएलक्यूए के बारे में:
आईबीएम कंपनी में जॉब कर रहे तन्मय ने नए ऐल्गोरिदम 'आस्कतन्मय' के बारे में लोगों को बताया। उसका कहना है कि यह दुनिया के पहले एनएलक्यूए(नैचरल लैंग्वेज क्वेस्चन आंसरिंग) सिस्टम के रूप में देखा जा रहा है।

ट्वीट शुरू हो गए:
इस छोटे बच्चे की बाते सुनकर लोग काफी खुश हुए। इसके बाद यह बच्चा सोशल मीडिया ट्वीटर पर छा गया। इस बच्चे की काबिलियत को लेकर लोग अपने अपने तरीके से इस पर ट्वीट भी कर रहे हैं।

Interesting News inextlive from Interesting News Desk

 

Posted By: Shweta Mishra