JAMSHEDPUR: टाटा मोटर्स में बहुत जल्द ड्यूटी का समय बदलेगा। कंपनी की रात्रि शिफ्ट (सी शिफ्ट) में काम करने वाले कर्मियों को आठ घंटे के बजाय अब सात घंटे ही ड्यूटी करनी होगी। नई व्यवस्था में रात्रि शिफ्ट में काम करने वाले कर्मचारियों को अब एक घंटे की राहत मिलेगी। ड्यूटी का समय बदलने की तैयारी अंतिम चरण में है। इसी क्रम में कर्मचारियों का इन-आउट पंच भी अलग-अलग होने जा रहा है। पंचिंग बूथ को अलग-अलग किया गया है। एक बूथ पर इन (आना) तो दूसरे बूथ पर आउट (जाना) पंच करना होगा। यह व्यवस्था पंचिंग बूथ पर होने वाली कर्मचारियों की भीड़ को देखते हुए किया गया है। एक ही बूथ पर पहले काम से छूटने वाले कर्मचारी आउट तो काम पर आने वाले इन पंच करते थे जिससे वहां कुछ समय के लिए अफरातफरी मंच जाती थी। भीड़ की वजह से पंचिंग करने में ही कर्मचारियों को दस से बीस मिनट विलंब हो जाता है। इस परेशानी से छुटकारा पाने के लिए इन-आउट पंच का अलग-अलग व्यवस्था किया गया जो अगले माह से प्रभावी होना है। शिफ्ट का समय बदलने के बाद कर्मचारियों का इन व आउट करने का एक ही समय होगा। ऐसे में इन-आउट का अलग-अलग पंचिंग बूथ होने से किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी।

ड्यूटी का समयांतराल इस प्रकार है

पुरानी व्यवस्था

ए शिफ्ट - सुबह 6 से दोपहर 2.30 बजे तक

बी शिफ्ट- दोपहर दो बजे से रात्रि 10.30 बजे

सी शिफ्ट- रात्रि 10.30 से सुबह 6.30 बजे तक

जनरल- सुबह 8.30 से शाम 5.00 बजे तक।

----------------

नई व्यवस्था

ए शिफ्ट सुबह 5.45 से दोपहर 2.15 बजे तक

बी शिफ्ट दोपहर 2.15 से रात्रि 10.45 बजे तक

सी शिफ्ट रात्रि 10.45 से सुबह 5.45 बजे तक

जनरल शिफ्ट - सुबह 8.30 से शाम 5.00 बजे तक।

Posted By: Inextlive