ALLAHABAD: विकास के लिए आधुनिकता का अध्ययन आवश्यक है। मानवीय विकास में टेक्नोलॉजी का महत्व दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। ये बातें बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के प्रोफेसर आरसी मिश्र ने कही। वे सैटरडे को मोती लाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान में आयोजित समाज में आधुनिकीकरण एवं आगामी प्रवृत्तियां विषय पर तीन दिवसीय नेशनल सेमिनार के एनागरेशन पर बोल रहे थे। उन्होंने एग्जापल के जरिये आधुनिकीकरण की चर्चा की। चीफ गेस्ट आईआईटी बाम्बे के प्रो। शिव गणेश भार्गव ने वर्तमान में समाज के आधुनिकीकरण एवं प्रवृत्तियों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि आधुनिकीकरण पुरानी प्रक्रिया है। संस्थान के निदेशक प्रो। राजीव त्रिपाठी ने समाज के बदलते हुए आयाम की चर्चा की। उन्होंने डिजिटलाईजेशन, स्किल्ड इंडिया, स्टार्ट अप इंडिया एवं डिजिटल इंडिया को समाज का बदलता हुआ स्वरूप बताया। विभागध्यक्ष डॉ। अंबालिका सिन्हा ने कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। धन्यवाद डॉ। राजेश कुमार शास्त्री ने ज्ञापित किया।

Posted By: Inextlive