Jamshedpur : विंटर की मस्ती के बाद अब बारी है गर्मी की तपिश झेलने की मार्च महीने में ही गर्मी लोगों के पसीने छुड़ाने लगी है. पिछले एक वीक के दौरान सिटी का टेंपरेचर 36.9 डिग्र्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है.

ताकि गर्मी में रहें कूल-कूल
विंटर की मस्ती के बाद अब बारी है गर्मी की तपिश झेलने की, मार्च महीने में ही गर्मी लोगों के पसीने छुड़ाने लगी है। पिछले एक वीक के दौरान सिटी का टेंपरेचर 36.9 डिग्र्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। ये बढ़ती गर्मी इंसानों के साथ-साथ जानवरों को भी बेहाल करने लगी है। गर्मी को देखते हुए टाटा जू में जानवरों के लिए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैैं।

साल दर साल बढ़ रही है गर्मी
गर्मी अब अपना रंग दिखाने लगी है। आमतौर पर मार्च के महीने में मैक्सिमम टेंपरेचर 34.2 डिग्र्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। पर पिछले एक वीक में सिटी के मैक्सिमम टेंपरेचर पर नजर डाले तो औसत टेंपरेचर 35 डिग्र्री सेल्सियस से ज्यादा रहा है। एक सप्ताह पहले टेंपरेचर 36.9 डिग्र्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। 2013 में इस महीने में मैक्सिमम टेंपरेचर 35.5 डिग्र्री सेल्सियस रहा था।

Cooler की हवा देगी ठंडक
एनिमल्स को गर्मी से बचाने के लिए जू में कूलर लगाए जा रहे है। जू के डायरेक्टर विपुल चक्रवर्ती ने कहा कि मेंड्रिल, लायन, टाइगर, लेपर्ड, बियर जैसे एनिमल्स के इनक्लोजर में डेजर्ट कूलर लगाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस महीने के अंत तक इन सभी एनिमल्स इनक्लोजर्स में कूलर लगा दिए जाएंगे। बड्र्स के साथ-साथ एनिमल्स के इनक्लोजर में बांस के टाट भी लगाए जा रहे हैं, साथ ही जानवरों को ठंडक देने के लिए पानी का छिडक़ाव भी किया जाएगा। विपुल चक्रवर्ती ने कहा कि जो एनिमल्स यहां के माहौल में ढल गए हैं उन्हें गर्मी में कोई परेशानी नहीं होगी।  

Diet में भी आएगा बदलाव
एनिमल्स को गर्मी से राहत देने के लिए उनके डायट में भी बदलाव किए जा रहे हैं। विपुल चक्रवती ने कहा कि जानवरों के खाने में तरबूज, खीरा जैसी चीजें शामिल की जाएंगी। इसके साथ ही एनिमल्स को डिहाइयड्रेशन से बचाने के लिए मिनरल्स सप्लिमेंट्स और जरुरी दवाइयां भी दी जाएंगी। विजटर्स के लिए कोल्ड ड्रिंकिंग वाटर के साथ-साथ डीहायड्रेशन या सन स्ट्रोक की स्थिति जू हॉस्पिटल फस्र्ट एड की व्यवस्था भी रहेगी।

जल्द मिलेगा white tiger देखने का मौका
टाटा जू में आए व्हाइट टाइगर की एक झलक पाने के लिए बेताब लोगों का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। तिरुपति के वेकेंटेश्वर जूलॉजिकल पार्क से दो मार्च को टाटा जू पहुंचे व्हाइट टाइगर कैलाश को ऑŽजर्वेशन में रखने के बाद अब बाड़े में छोडऩे की तैयारी चल रही है। जू के डायरेक्टर विपुल चक्रवर्ती ने कहा कि डॉक्टर्स द्वारा व्हाइट टाइगर को फिटनेस सर्टिफिकेट दे दिया गया है। तिरुपति जू से जमशेदपुर आने के क्रम में टाइगर को कुछ खरोचें आई थी जो लगभग ठीक हो चुकी है।

गर्मी को देखते हुए एनिमल्स के लिए विशेष इंतजाम किए जा रहे हंै। कुछ एनिमल्स के इनक्लोजर में कूलर, बांस के टाट लगाए जा रहे हैं। एनिमल्स के डायट में भी बदलाव किया जा रहा है।
-विपुल चक्रवर्ती डायरेक्टर, टाटा जू

Report by : jamshedpur@inext.co.in

Posted By: Inextlive