इन दिनों बॉलीवुड की एक्‍ट्रेस सोनम कपूर चर्चा में छाई हैं। हाल ही में एक चैट शो के दौरान सोनम ने मोलेस्‍टेशन यानी की शारीरिक छेड़छाड़ का शिकार का जिक्र किया। उनका कहना है कि वह भी बचपन में इसका शिकार हो चुकी हैं। जिसका गहरा आघात उन्‍हें पहुंचा था। हालांकि बॉलीवुड में मोलेस्‍टेशन का शिकार सोनम कोई पहली एक्‍ट्रेस नही हैं। इनसे पहले ये बड़ी एक्‍ट्रेसेज भी इसका शिकार हो चुकी है। जिनका उन्‍होंने खुलासा भी किया...


गौहर खान:  एक्ट्रेस गौहर खान रियलिटी शो इंडियाज रॉ स्टार की शूटिंग में बिजी थी। इस दौरान एक दर्शक ने उन्हें थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद उस दर्शक ने इसका कारण भी बताया था। उसका कहना था कि वह एक मुस्िलम लड़की होकर काफी अजीब कपड़े पहने थी। मिनिषा लांबा: एक्ट्रेस मिनिषा लांबा भी एक फोटोशूट पर मोलेस्टेशन का शिकार हो चुकी हैं। वह गोवा के बीच पर फोटोशूट करा रही थीं, तभी कुछ लोगों ने उनको छूने की कोशिश की थी। जिस पर उन्हें काफी गुस्सा आया था। ये भी पढ़ें: बिग बी की नातिन ने फिर शेयर कराई बिकनी वाली तस्वीरबिपाशा बसु:


अभिनेत्री बिपाशा बसु भी इसका शिकार हो चुकी हैं। वह फिल्म राज 3 के प्रमोशन के लिए अहमदाबाद गई थीं। इस दौरान एक आदमी ने उनकी स्कर्ट खींचने की कोशिश की। जिस पर वह काफी घबरा गई थीं। गुल पनाग:

गुल पनाग एक बार दिल्ली मैराथन में एक प्रतियोगी के तौर पर दौड़ रही थीं। उस समय कुछ आदमियों ने उन्हें कुछ अजीब तरीको से छुआ था। वे लोग भी साथ में दौड़ रहे थे। यहां भी क्लिक करें: छोटे पर्दे से भी होती है सुपरस्टार्स की बड़ी कमाईसोनम कपूर: सोनम कपूर को जब अपनी फिल्म रांझना को प्रोमोट करने के लिए एक लोकल थिएटर गयी थी। उस समय एक आदमी उन्हें गलत तरीके से छूने की कोशिश कर रहा था। इस दौरान एक्टर धनुष ने उन्हें बचाया था।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk

Posted By: Shweta Mishra