साथ काम कर रही महिलाएं भी दहशत में आ गईं। जीवनी मंडी के पटेल नगर निवासी पूनम माहौर भगवती बाग में अनिल शर्मा के मकान में किराए पर रहती हैं।


agra@inext.co.inAGRA : बंदरों की टोली ने सीमेंट की टिन शेड पर दर्जनभर ईंट दीवार से गिरा दीं। ये ईंटें टिन शेड के नीचे नमक पैक कर रही महिला के सिर में जा लगीं। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। साथ काम कर रही महिलाएं भी दहशत में आ गईं। जीवनी मंडी के पटेल नगर निवासी पूनम माहौर भगवती बाग में अनिल शर्मा के मकान में किराए पर रहती हैं। फैक्ट्री में कर रही थी काम
वे विजय नगर कॉलोनी निवासी सौरभ सिंघल की फाउंड्री नगर स्थित सिंघल इंडस्ट्रीज में काम करती हैं। इसमें नमक बनता है। बुधवार को शाम आठ बजे वे अन्य महिलाओं के साथ फैक्ट्री के टिनशेड में नमक की पैकिंग कर रही थी। फैक्ट्री के कर्मचारी प्रेमपाल ने बताया कि पास में ही एक ब्रेड फैक्ट्री है। उसके बाहर बंदरों का जमघट रहता है। बंदरों की टोली उनकी फैक्ट्री के बराबर में स्थित दीवार के ऊपर से जाती है। बुधवार रात आठ बजे भी ऐसा ही हुआ। बंदरों की टोली जा रही थी। इसी बीच दीवार से दर्जनभर ईंटें टिन शेड पर गिर पड़ीं। पूनम को संभलने तक का मौका नहीं मिला। ये ईंटें सीधे उसके सिर पर जाकर गिरीं और उसकी जान चली गई। पूनम का मायका दिल्ली में है। पति रानू कुमार ने उन्हें सूचना दे दी। पुलिस ने मजदूरों के बयान दर्ज किए हैं।ताजमहल में इटली की पर्यटक को बंदर ने किया घायलइटली से ताजमहल देखने पहुंची युवती को बंदर ने काट लिया। घबराई युवती को पर्यटन पुलिस ने तुरंत चिकित्सा सुविधा मुहैया कराई। विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पर पिछले कुछ समय से बंदरों के लगातार हो रहे हमलों से पर्यटक दहशत में रहते हैं। बुधवार को सुबह सात बजे ताजमहल देखने पहुंची इटली निवासी मरियम पश्चिमी गेट पर टिकट विंडो के पास थीं। तभी उछलकूद मचाता हुआ एक बंदर आया और अचानक से आक्रामक होते हुए मरियम पर हमला बोल दिया। उसके पैर पर बंदर ने काट लिया। मरियम की चीख सुन वहां मौजूद अन्य पर्यटक भी दहशत में आ गए। कुछ पर्यटक तो बिना ताज देखे ही लौट गए। पर्यटन पुलिस की मदद से मरियम को शांति मांगलिक हॉस्पीटल ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार व प्रतिरोधक दवा लगवाने के बाद साथ आए दल के पास पहुंचाया गया। इंस्पेक्टर पर्यटन थाना जितेंद्र कुमार द्विवेदी ने बताया कि इटली की पर्यटक सहम गई थी। उपचार मिलने के बाद सहज हो सकी।

मेरठ में चोरों का आतंक, लाखों उड़ाए

Posted By: Mukul Kumar