-मां बाप राजी नहीं तो पुलिस ली पुलिस की रजामंदी

-थाने में हुए एक दूसरे के, बंटी मिठाईयां

-प्रेमी की बहन की शादी भी करवा चुका है महिला थाना

PATNA@inext reporter

PATNA : घरवाले अभिषेक और सौम्या की शादी को लेकर रजामंद नहीं थे। इसके बीच में जाति का बंधन आड़े आ रहा था। मगर दोनों बालिग थे और खुद अपने जीवन के बारे में निर्णय ले सकते हैं। आखिरकार दोनों महिला थाना की शरण में पहुंचे। महिला थानाध्यक्ष मृदुला कुमारी ने इन लोगों के बालिग होने का सर्टिफिकेट मांगा और वेरिफिकेशन के बाद दोनों की शादी थाने में ही करवा दी।

कॉलेज से ही था प्यार

अभिषेक और सौम्या पटना सिटी इलाके के रहने वाले हैं। महेन्द्रू में अभिषेक की म्यूजिक और डांस क्लास चलती है। सौम्या भी उसमें सीखती थी। इससे पहले दोनों एक ही कॉलेज में पढ़ते थे। महिला थाना इंस्पेक्टर मृदुला कुमारी ने बताया कि दोनों तीस साल से एक दूसरे को तब से प्यार करते थे जब वे बीएन कॉलेज में एक साथ पढ़ते थे। उन्होंने बताया कि अभिषेक के पापा बहू को स्वीकार कर रहे मगर मां थोड़ा हिचक रही है। मगर बालिग है और कानूनी रूप से वे अपनी पसंद से शादी करने के हकदार है। मृदुला ने यह भी बताया कि कुछ महीने पहले ही अभिषेक की बहन की शादी भी उन्होंने थाने में करवाई थी। दोनों भाई बहन की जिन्दगी में खुशियां लाने की खुशी लाने से काफी प्रसन्न थी। थाने के पुलिस कर्मी बराती के तौर पर मौजूद थे और दोनों को आशीर्वाद दिया साथ साथ जमकर मिठाईयां भी बांटी।

Posted By: Inextlive