पति रणवीर सिंह के साथ 83 में दीपिका ने काम करने से क्यों किया मना वजह है चौंकाने वाली
2019-01-14T09:48:08+05:30बाॅलीवुड में इन दिनों आॅनस्क्रीन और आॅफस्क्रीन दोनों ही सूरतों में चारों ओर सिर्फ दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह का ही डंका बज रहा है। वहीं कपल देव की बायोपिक में रणवीर सिंह बतौर लीड कास्ट हैं पर दीपिका को फिल्म आॅफर किए जाने पर उन्होंने इसमें काम करने से मना कर दिया। जानें क्या है वजह
feature@inext.co.in
KANPUR: कबीर खान के डायरेक्शन में बनने जा रही इंडिया के 1983 में क्रिकेट वल्र्ड कप जीतने पर बेस्ड मूवी 83 में रणवीर सिंह उस वक्त इंडियन टीम के कैप्टन रहे कपिल देव का रोल करने वाले हैं। इस मूवी को लेकर खबर थी कि यह रणवीर की वाइफ दीपिका पादुकोण को भी ऑफर की गई थी।
दीपिका ने इसलिए कर दिया मना
हालांकि, दीपिका ने यह मूवी करने से मना कर दिया। दरअसल, दीपिका को लगता है कि मूवी में उनके लिए करने को कुछ खास नहीं था। एक रिपोर्ट के मुताबिक, 83 की कहानी कपिल देव और क्रिकेट वल्र्ड कप के इर्द-गिर्द घूमती दिखाई देगी। रणवीर के बाद दीपिका को मूवी में जो रोल ऑफर हुआ था, वो बहुत छोटा था।
इन फिल्मों में साथ बिखेर चुके हैं जलवा
यही वजह है कि दीपिका ने इस मूवी में काम करने से इंकार कर दिया। दीपिका नहीं चाहतीं कि वह कोई मूवी सिर्फ इसलिए साइन करें क्योंकि उसमें रणवीर हैं। हालांकि यह जोड़ी 'रामलीला', 'बाजीराव मस्तानी' और 'पद्मावत' जैसी हिट और सक्सेजफुल मूवीज में साथ काम कर चुकी है।
'गली ब्वाॅय' में रणवीर-आलिया : जानें कौन है देश का 'रैली ब्वाॅय', 'ममा ब्वाॅय' और 'गाली ब्वाॅय'
रणवीर सिंह ने आलिया की खीची टांग, ब्वाॅयफ्रेंड रणबीर संग एक्ट्रेस का ऐसे बनाया मजाक