फैक्ट्स फाइल:

मौजूदा वित्तीय वर्ष में जलापूर्ति योजना के लिए राशि- 9 करोड़ रुपए

प्याऊ पर होने वाला खर्च- करीब 15 लाख रुपए

इस गर्मी मौसम में निगम को लगाने थे प्याऊ- 25

प्याऊ लगाने को लेकर तैयार हुई सूची- मात्र 10

पटना नगर निगम में अंचलों की संख्या- 4

PATNA: अप्रैल के पहले हफ्ते में ही गर्मी ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। राजधानी में राहगीरों की प्यास बुझाने के लिए प्याऊ बनाए जाने थे। लेकिन प्याऊ नहीं होने से उन्हें काफी परेशानी हो रही है। पटना नगर निगम ने प्याऊ बनाने की योजना तो बना रखी है, लेकिन सशक्त स्थाई समिति के बीच सहमति नहीं बन पाने के कारण अभी एक भी नए प्याऊ नहीं बनाए जा सके हैं। वैसे इस मुद्दे को बीते दो सालों से करीब दर्जनों बार सशक्त स्थाई समिति में लाया गया है।

ख्भ् जगहों पर बनाने की थी योजना

बीते साल नगर निगम शहर के ख्भ् जगहों पर प्याऊ बनाने की योजना तैयार किया था। इसे सशक्त स्थायी समिति की ओर से हरी झंडी भी मिल गई। लेकिन परिणाम कुछ नहीं निकला। एक बार फिर गर्मी का मौसम आया, तो नगर निगम की जलापूर्ति शाखा ने शहर में प्याऊ लगाने की तैयार शुरू कर दी है।

क्0 जगहों पर लगाने का खाका तैयार

नगर निगम प्रशासन ने पहले ख्भ् जगहों पर प्याऊ लगाने की सूची तैयार की थी, लेकिन बाद में क्0 जगहों पर प्याऊ लगाने का खाका तैयार किया गया। निगम की ओर से प्याऊ लगाने की निविदा भी निकाली गई, लेकिन निगम की सशक्त स्थाई समिति से इस पर अब तक सहमति नहीं बनी है। निगम के अधिकारी बताते हैं कि अगर सहमति बनती है, तो एक महीने में प्याऊ बनकर तैयार कर दिया जाएगा।

इस बार 9 करोड़ रुपए राशि

निगम में वित्तीय वर्ष ख्0क्फ्-क्ब् में फ्क्.9ख् करोड़ रुपए की राशि से वाटर कूलर, फिल्टर, प्याऊ के साथ हर वार्ड में चापाकल लगाने का प्रावधान था, लेकिन चापाकल के अलावा कोई काम नहीं हुआ। हालांकि इस वित्तीय वर्ष से नगर विकास व आवास विभाग ने चापाकल लगाने पर रोक लगा दी है। इस बार जलापूर्ति मद में 9 करोड़ रुपए रखा गया है।

यहां प्याऊ बनाने की है योजना

शहर के जिन क्0 जगहों पर प्याऊ बनाने की योजना है, उसमें राजेन्द्र नगर, कांग्रेस मैदान, पुलिस लाइन, गोलघर, धोबी घाट, गर्दनीबाग, बेगमपुर, शेरशाह रोड, मलाही पकड़ी व भूतनाथ रोड शामिल है।

वर्जन

अभी तक निगम प्रशासन की ओर से प्याऊ बनाने की योजना सशक्त स्थाई समिति में रखा ही नहीं गया है। योजना रखे, तो उस पर विचार किया जाएगा।

- अफजल इमाम, मेयर, पटना नगर निगम

Posted By: Inextlive