अपने आसपास आपको ऐसे कई लोग मिल जाएंगे। जो बिना पानी पिए ही गोली गटक जाते हैं। यह कितना हानिकारक है इसका अंदाजा शायद आपको न हो। डॉक्‍टर्स की मानें तो ऐसी लापरवाही जानलेवा भी हो सकती है। पढ़ें पूरी खबर....


पानी पीना क्यों है जरूरीघर हो या ऑफिस कई लोग बिना पानी पिए ही गोली निगल लेते हैं। ऐसा काम वही लोग करते हैं, जो या तो जल्दी में होते हैं या आलसी होते हैं। पानी पीना सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है लेकिन दवा या गोली के साथ पानी पीना आपकी जिंदगी को सलामत रख सकता है। डॉक्टर्स के मुताबिक, अगर आप कोई गोली खा रहे हैं और साथ में पानी नहीं पिया तो यह भोजन नली में फंस सकती है। जिससे आपको काफी दिक्कत तो होगी, साथ ही जान भी जा सकती है। यह होती हैं दिक्कतें
अक्सर लोग समझते हैं कि पानी के साथ गोली खाने पर वह जल्दी घुल जाती है। इस बात में सच्चाई तो है लेकिन गोली खाते समय पानी पीने का मुख्य कारण है, दवा का सही जगह पहुंचना। अगर गोली भोजन नली में फंस जाती है। तो इससे छाती में दर्द होना शुरु हो जाएगा। और दिल में चुभन होने लगेगी। दवाई खाते समय आप किस पोजीशन में है इसको ध्यान रखना भी जरूरी है। गोली खाते समय या तो खड़े रहें या बैठ जाएं, कभी भी लेटकर गोली नहीं खानी चाहिए। डॉक्टर्स की मानें तो सोने से करीब 15 मिनट पहले गोली खानी चाहिए।Health News inextlive from Health Desk

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari