फोटो - 3 व 4:::

-श्री सीता माता जानकी महायज्ञ में हरियाण और पंजाब के गवर्नर ने की शिरकत

-भारत माता मंदिर के माध्यम से राष्ट्रीय एकता व अखंडता को मजबूती मिल रही

HARIDWAR (JNN) : हरियाणा व पंजाब के गवर्नर प्रो। कप्तान सिंह सोलंकी कन्या भू्रण हत्या पर चिंता जताई। कन्या भ्रूण हत्या को महापाप करार देते हुए उन्होंने कहा कि इस पर रोक लगनी चाहिए।

स्वामी विवेकानंद को किया याद

गवर्नर प्रो। कप्तान सिंह सोलंकी ट्यूजडे को भारत माता मंदिर की ओर से कराए जा रहे श्री सीता माता जानकी महायज्ञ की पूर्णाहुति में उन्होंने शिरकत की। गवर्नर ने कहा कि भारत माता मंदिर के माध्यम से राष्ट्रीय एकता व अखंडता को मजबूती मिल रही है। उन्होंने कहा कि मंदिर के संस्थापक स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि महाराज हमेशा समाज कल्याण के प्रति समर्पित रहे हैं। स्वामी विवेकानंद को याद करते हुए उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने नर सेवा-नारायण सेवा के ध्येय को अपनाया था। इसके जरिए उन्होंने सेवा और धर्म का मार्ग प्रदर्शित किया।

प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य

कन्या भू्रण हत्या पर चिंता जताते हुए उन्होंने कहा कि एक ओर हम नारी को देवी भगवती के रूप में पूजते हैं तो दूसरी ओर गर्भ में आयी कन्या भ्रूण की हत्या करते हैं। कन्या भू्रण हत्या को उन्होंने महापाप करार दिया। स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि महाराज ने कहा कि मातृ भूमि की सेवा करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। सभी को जीवन में मातृ भूमि की सेवा का संकल्प लेना होगा। इस दौरान जूना पीठाधीश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज, स्वामी गोविंद गिरि महाराज, स्वामी अध्यात्मानंद, स्वामी मनीषा नंद, स्वामी देवमित्रानंद, श्रीमहंत ललितानंद आदि मौजूद थे। महायज्ञ में भ्क् संस्कृत विभूतियों को सम्मानित किया गया।

Posted By: Inextlive