MATHURA (17 March): कस्बा के राधाकुंड मार्ग की कॉलोनी स्थित आश्रम में विगत दिनों बदमाशों ने सोते हुए साधु का पत्थर के सिलबट्टा से सिर कुचलकर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद से गायब शिष्य पर पुलिस को संदेह है। मृतक साधु के भाई ने थाना गोवर्धन में तहरीर दी है।

कोसीकलां के गांव गिडोह निवासी 40 वर्षीय महेन्द्र उर्फ मान बिहारी दास साधु जीवन व्यतीत कर रहे थे। करीब पांच वर्ष पूर्व मान बिहारी दास राधाकुंड देहात के नगला सपेरा के समीप आश्रम बनाकर रहने लगे। कई दिनों से राजस्थान के सारनपुर थाना नगर जिला भरतपुर का जीतू भी साधु का शिष्य बनकर साथ में रह रहा था। बुधवार को पड़ोसियों ने साधु को रात्रि करीब दस बजे तक शिष्य के साथ देखा था। गुरुवार की सुबह करीब दस बजे तक आश्रम का मुख्य गेट नहीं खुला। गाय के रंभाने की आवाज आ रही थी। इस पर पड़ोसी देवी सिंह ने सीढ़ी लगाकर आश्रम में झांका तो आश्रम के बरामदे में तखत पर साधु का रक्तरंजित शव पड़ा था। देवी सिंह ने साधु के परिजन और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर थानाध्यक्ष अर¨वद सिंह मौके पर पहुंचे और छानबीन की। हत्यारों ने मृतक साधु के सिर पर पत्थर के सिलबट्टा से प्रहार किया था। साधु के सिर में दाहिने ओर चोट के गहरे निशान थे और समीप खून बिखरा पड़ा था, सिलबट्टा भी साधु के समीप ही पड़ा मिला।

पड़ोसियों ने बताया कि साधु नंदगांव के किसी बैंक से अपने शिष्य के साथ कुछ पैसे निकालकर लाए थे। मृतक साधु का शिष्य का मोबाइल और शिष्य जीतू गायब थे। मृतक के पास से पैसे भी नहीं मिले हैं। मृतक के भाईच्बच्चू सिंह ने जीतू पर संदेह व्यक्त करते हुए अज्ञात हत्यारों के खिलाफ तहरीर दी है। थानाध्यक्ष अर¨वद सिंह के अनुसार अज्ञात लोगों ने साधु की हत्या कर दी है। तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

Posted By: Inextlive