आज के जमानें में बिकनी पहनना नॉमर्ल हो गया है। आम नागरिक हो या सेलेब्रिटी सभी आपको बिकनी पहने कभी ना कभी नजर आ ही जाते हैं। ऐसे में चलिए आज हम आपको बिकनी का इतिहास बताते है कि कब और कैसे इसकी रचना हुई। आपको बता दें कि बिकनी कोई मॉडर्न पहनावा नहीं है। प्राचीन समय में भी मीहिलाएं इसको पहना करती थी।

इनकी है रचना
बिकनी को फ्रेंच ऑटोमोबाईल इंजीनियर और कपड़ो के डिजाइनर Louis Reard ने बनाया था जिसको 5 जुलाई 1946 को Micheline Bernardini नाम की मॉडल ने पहनकर सार्वजनिक किया था। इसका नाम bikni atoll नाम की जगह से लिया गया था। ये वो जगह थी जहां पर अटोमिक बम की टेस्टिंग हो रही थी।

होने लगी फेमस
एक्ट्रेस Bridget Bardot  ने सभी लोगों का अपनी ओर ध्यान आकर्षित तब किया जब 1953 में हुए कान फेस्टिवल के दौरान वो बीच वर बिकनी पहने नजर आई थी। इसके बाद कई और एक्ट्रेसेस भी इसको पहने नजर आई थी। वहीं 1960 के दशक में playboy और sports illustrated नाम की मैगजीन में बिकनी का डिजाइन कवर पेज पर छपा था।

इतिहास में प्रमाण
इतिहास में ऐसे कई प्रमाण मिले हैं जिसमें बिकनी जैसी ही ड्रेस पहनकर रोमन महिलाएं खेल खेलती हुई नजर आई हैं।

Interesting News inextlive from Interesting News Desk

 

Posted By: Ruchi D Sharma