ओम पुरी के रोल वाली रिचर्ड सी मोराएस की बेस्ट सेलिंग बुक पर बेस्ड हॉलीवुड मूवी The Hundred Foot Journey की शूटिंग फ्रांस में शुरू कर दी गई.


यह कहानी है एक इंडियन और एक फ्रेंच फैमिली की जिनके बीच अच्छा खाना बनाने को लेकर कॉम्पिटीशन होता है. इस मूवी में आस्कर विनिंग एक्ट्रेस हेलन मिरेन, मनीष दयाल और ओम पुरी इम्पॉर्टेंट रोल्स में नजर आएंगे. यह मूवी इसलिए भी खास है क्योंकि पहली बार अनिल अंबानी, ओपरा विंफ्रे और स्टीवन स्पीलबर्ग के साथ मिलकर जुलियट ब्लेक इसे प्रोड्यूस करेंगी. मूवी में कदम (ओम पुरी) फैमिली की कहानी दिखाई जाएगी जो इंडिया से आकर साउथ फ्रांस में बस जाते हैं. वे वहां पर अपना एक छोटा सा इंडियन रेस्ट्रां खोलते हैं पर जल्द ही उनका सामना होता है एक क्लासिक फ्रेंच रेस्ट्रां की सेफ मैडम मैलोरी (हेलेन मिरेन) से. जल्द ही इन दोनों के बीच एक टफ फाइट शुरू हो जाती है.                                                                                                                                                 -एजेंसी

Posted By: Kushal Mishra