हत्यारों की तलाश में पुलिस के छूट रहे है पसीने

फिंगर प्रिंट पर भरोसा कर पुलिस कर रही जांच

Meerut। मोहित मदान मर्डर केस में पुलिस की शक की सुई रिश्तेदार व दोस्तों के आसपास घूम रही है। फिलहाल इस मामले में एक महिला समेत 4 लोगों को हिरासत में लिया गया है। एसपी सिटी अखिलेश नारायण सिंह ने बताया कि इस केस में कई लोगों से अलग-अलग पूछताछ भी चल रही है।

सीडीआर का सहारा

पुलिस ने मोहित व शिखा मदान व उनके पिता मनोहर लाल समेत कई लोगों की फोन डिटेल निकलवाई, जिसमें मोहित की आखिरी बार अपनी पत्‍‌नी शिखा मदान से काफी देर बातचीत हुई। आधे घंटे बाद ही उसका मर्डर हो गया।

डकैती का नाटक?

पुलिस का कहना है कि अगर बदमाश डकैती डालने आते तो वह सीधे मोहित की हत्या करके माल लूट कर फरार हो जाते। ये कनफर्म है कि हत्यारे मोहित के जानकार थे। उन्होंने उसकी हत्या की। फिर उसे घसीटकर स्टोर रूम तक ले गए और रस्सी से हाथ पैर बांधकर शव को लटका दिया और डकैती दिखाने के लिए आराम से फरार हो गए।

पुलिस की परेशानी

कहां से लाएगी पुलिस हत्या से जुड़े सबूत

घर में नहीं थे सीसीटीवी कैमरे, इसलिए कोई फुटेज नहीं।

पांच बिंदुओं पर जांच

एसपी सिटी अखिलेश नारायण सिंह ने बताया कि मोहित मदान की हत्या पर कई एंगिल पर जांच चल रही है। लेकिन पुलिस मुख्य रूप से पांच एंगल पर जांच कर रही है।

आखिरी फोन मोहित के मोबाइल पर उसकी पत्‍‌नी शिखा मदान का आया था। फोन पर क्या-क्या बात हुई?

कौन हैं वे जानकार, जिनके लिए मोहित ने गेट पर लगा डायनेमिक लाक खोला। उन्हें पानी पिलाया।

मोहित मदान की पत्‍‌नी शिखा मदान व उसके पिता मनोहर लाल ने आखिरी बार किससे बात की।

सबसे पहले मर्डर की सूचना किसे मिली।

मोहित के पास कौन पेमेंट लेकर आने वाला था।

पुलिस मोहित मदान के हत्यारों तक पहुंच चुकी है। पुष्टि के लिए पांच बिंदुओं पर काम चल रहा है। मंगलवार तक घटना का खुलासा हो जाएगा।

अखिलेश नारायण सिंह एसपी सिटी

Posted By: Inextlive