PATNA: पटना के निकट खगौल स्थित सरारी गुमटी के पास एक ट्रक से क्8क्ब् किलो गांजा बरामद किया गया । इस गांजे की कीमत तकरीबन 9क् लाख रुपए आंकी गई है। डायरेक्ट्रेट ऑफ इंटेलिजेंस रेवन्यू (डीआरआई) ने गांजे की तस्करी में लिप्त तीन लोगों को हिरासत में भी लिया है। पिछले दस सालों में यह गांजे की सबसे बड़ी बरामदगी है।

भोजपुर भेजा जाना था

डीआरआइ का कहना है कि नागालैंड से बड़ी मात्रा में गांजे की खेप लेकर बिहार आने की सूचना मिली थी। गांजे को भोजपुर जिले के मसाढ़ भेजनी थी। डीआरआइ की टीम ने घेराबंदी की और पटना बिहटा मुख्य मार्ग पर सरारी गुमटी के पास नागालैंड से आई एक ट्रक को रोका। छानबीन में ड्राइवर की सीट के पीछे बने गुप्त केबिन में गांजे के क्ख्0 पैकेट मिले। इनका वजन क्8क्ब् किलोग्राम निकला।

ये पकड़े गए

डीआरआइ के हाथ भोजपुर के मसाढ़ का रहनेवाला रामाकांत तिवारी भी आया है। गांजे की खेप इसी शख्स को दी जानी थी। यह व्यक्ति पटना में बाइपास के पास ट्रक में चढ़ा था। रामाकांत के साथ ट्रक के चालक सुभाष छेत्री (गोलाघाट, असम) और मो। एनामुल (बांग्लादेशी) को गिरफ्तार किया गया है। एनामुल गांजा सप्लाई करने वाली पार्टी का मैनेजर है।

डीआरआइ टीम ने आधिकारिक जानकारी में बताया कि पटना टीम ने बीते वर्ष से अब तक सात टन गांजा व बारह गाडि़यों को जब्त करने के अलावा क्7 व्यक्तियों को अपनी गिरफ्त में लिया है। आज पकड़ी गई गांजे की खेप हाल के वषरें की सबसे बड़ी बरामदगी है। पिछले वर्ष सितंबर में डीआरआइ ने मुजफ्फरपुर से डेढ़ टन गांजा पकड़ा था।

Posted By: Inextlive