वीडियो में देखें : Tom and Jerry की रियल लाइफ जोड़ी, जब चूहे ने छकाया बिल्ली को
गाड़ी के पहिए पर छुपा चूहा
वीडियो में दिखाया गया कि, बिल्ली जब चूहे को पकड़ रही होती है। तो चूहा भागकर सड़क किनारे खड़ी गाड़ी के पहिए के अंदर छुप जाता है। हालांकि बिल्ली जब तक आती है चूहा रिम के अंदर छुप चुका होता है। रिम का कलर और चूहा लगभग एक ही रंग के हैं जिसकी वजह से बिल्ली को चूहा नजर नहीं आता है। बिल्ली पहिए के आस-पास घूम-घूमकर चूहे को ढूंढती रहती है लेकिन वह उसे नहीं मिल पाता। हालांकि बिल्ली सूंघकर इतना तो पता लगा लेती है कि चूहा पहिए के आसपास ही है लेकिन उसकी नजर चूहे पर नहीं पड़ती।
आखिर में मिली सफलता
काफी देर इधर-उधर खोजने के बाद जब बिल्ली की नजर रिम पर गई तो उसने तुरंत ही वहां बैठे चूहे को मुंह में दबोच लिया। और उसे पकड़कर भाग गई। हालांकि इस भागदौड़ में चूहे ने फिर बाजी मारी और छूटकर भाग गया। असल जिंदगी में टॉम एंड जेरी के इस खेल को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। यह वीडियो काफी वायरल भी हो रहा है।