हाल ही में अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप को लेकर उनके विरोधी ये कह रहे हैं कि वे औरतों की इज्‍जत नहीं करते हैं। वहीं उनके समर्थक इसे गलत मानते हैं। ऐसे में आज ट्रंप से जुड़ी एक बात जानकर लोग हैरान होंगे कि उनकी जिंदगी में वूमेन लव की खास भूमिका रही है। ट्रंप की लाइफ में 3 नहीं बल्‍कि 6 महिलाएं रही हैं। हालांकि जिनमें कुछ पत्‍नी बनी और कुछ सिर्फ प्रेमिका ही रहीं। आइए जानें ट्रंप की लाइफ की इन 6 महिलाओं के बारे में...


इवाना ट्रंप: इवाना ट्रंप डोनाल्ड ट्रंप की पहली पत्नी हैं। पहली मुलाकात के बाद इन दोनों में प्रेम संबंध हो गए। इसके बाद 1977 में इन्होंने शादी रचाली। हालांकि यह रिलेशन ज्यादा दिन नहीं चला। तीन बच्चे होने के बाद भी 1991 में इन दोनों का तलाक हो गया। हालांकि इस दौरान इवाना ट्रंप की आधी प्रॉपर्टी की हकदार बनी। कहा जाता है कि यह रिश्ता मार्ला मेपल्स की वजह से टूटा था। ट्रंप और उनके बीच बढ़ती नजदीकियां इवाना को पसंद नहीं आ रही थी। जिसकी वजह से ही उन्होंने ट्रंप से तलाक ले लिया। इसके साथ ही इवाना ने दुनिया के सामने ट्रंप की सच्चाई को खुलकर बयां किया था कि वह उनके साथ कैसा क्रूर व्यवहार करते रहे।कार्ला ब्रूनी:
1991 में कार्ला ब्रूनी और के साथ भी उनका नाम जुड़ा। यह वह समय था जब वह इवाना से तलाक लेकर मार्ला मेपल्स से जुड रहे थे। कार्ला ब्रूनी का भी इधर मिक जेगर के साथ अलगाव हुआ था। इस पर डोनाल्ड ट्रंप उन्हें सहारा दे रहे थे। इनके प्रेम संबंध भी काफी चर्चा में रहें। ये दोनों ही पब्लिकली भी अक्सर साथ देखे जाते रहे हैं। हालांकि यह रिश्ता भी ज्यादा दिन नहीं चल सका। इसके बाद ही उन्होंने मार्ला मेपल्स से शादी रचाई थी। वहीं कार्ला ब्रूनी ने भी इस रिश्ते को लेकर इंकार कर चुकी हैं। कारा यंग: मार्ला मेपल्स से 1997 तलाक लेने के बाद डोनाल्ड ट्रंप के रिलेशन कारा यंग से हो गए थ्ो। कहा जाता था कि कारा यंग और जर्नलिस्ट ए जे बेंजा के अच्छे रिलेशन थे। 2001 में  डोनाल्ड ट्रंप उनके रिश्ते में एक लव ट्रायंगल बन गए थे। जिसे लेकर डोनाल्ड ट्रंप पर काफी कमेंट हुए। हालांकि बाद में एक इंटव्यू के दौरान डोनाल्ड ने जर्नलिस्ट ए जे बेंजा के लिए कहा था कि कारा यंग के साथ उनका अफेयर अब नहीं है। वहीं कारा ने भी इससे इंकार किया था।

Interesting News inextlive from Interesting News Desk

Posted By: Shweta Mishra