आमतौर पर आप जब टेंशन में होते हैं तो बार का सहारा लेते हैं। एक ही ड्रिंक आप का मूड फ्रेश कर देती है। विश्‍व में कई जगह अपनी खूबसूरती के लिए मशहूर है। लॉस वेगस हो या पानी में बसा शहर वेनिस। आप कहीं भी जाकर अपनी थकान मिटा सकते हैं। पर क्‍या आप ने कभी आइस बार में जाकर ड्रिंक करने के बारे में सोचा है अगर नहीं तो अब सोचना शुरु कर दीजिए। हम आप को विश्‍व के दस सबसे शानदार आइस बार के बारे में बताने जा रहे हैं। इनमे से कुछ हमेशा खुले रहते हैं तो कुछ सिर्फ सर्दियों के मौसम में ही खोले जाते हैं।


2- आइस बार, लंदन
लंदन शहर में इकलौता ऐसा आइस बार है जो हर दिन खुलता है। यह यहां का पर्मानेंट आइस बार है। इस आइस बार को अर्कीटेक्ट ऑफ आइस होटल बेन और एक ने डिजाइन किया है। वो आइस के 43 रूप छह दिन के मास्टरपीस बनाने के लिए रखते हैं। इन दिनो लंदन के इस आइस बार की थीम वाइल्ड इन द सिटी चल रही है। आप को 40 मिनट तक इस बार में रहने के लिए एक हूडी कैप और दस्ताने मिलेंगे।

4- रियो आइस बार, ब्राजील
ब्राजील के सबसे शानदार शहर रियो डिजिनेरियो में इस आइस बार को एक साल पहले ही बनाया गया है। रियो में होने वाले कार्निवल एनुअल सेलिब्रेशन के मौके पर इस बार की खूबसूरती देखते ही बनती है। इसे 130 टन बर्फ से तैयार किया गया है। इसे बनने में 20 दिन का समय लगता है। बार के अंदर क्लाइमेट कंट्रोल सिस्टम लगा हुआ है। इस बार में ब्राजील आने वाले टूरिस्टों की काफी भीड़ होती है।

6- चिलआउट आइस बार, दुबई
आइस बार की बात हो और दुबई का नाम ना लिया जाये ये तो नामुमकिन है। दुबई में यूनाइटेड अरब अमीरात का इकलौता आइस बार है जिसका नाम चिलआउट दुबई है। यहां का टंप्रेचर जीरो रहता है और 21 डिग्री फॉरनहाइट वहां कोई भी रह सकता है। चिलआउट दुबई डॉट काम की माने तो आइस बार एक टेक्नोलीजिकल इनवेंशन है। जिसमें रेफ्रिजरेशन और आर्कीटेक्चर का महत्वपूर्ण योगदान है।

8- आइस पब, प्राग
सेंट्रल यूरोप के सबसे खूबसूरत शहरों में से एक प्राग शहर है। इस आइस बार में दीवारें, बार, टेबल और फर्नीचर सबकुछ आइस से बनाया गया है। सेंट्रल यूरोप के सबसे बड़े म्यूजिक क्लब कार्लोवी लेजेन के पास स्थित है। यह आइस पब हमेशा -7 डिग्री टंप्रेचर पर रहता है। आप अगर यहां घूमने का मूड बना रहे हैं तो आप को बता दें कि आप सिर्फ 30 मिनट तक ही यहां अपनी ड्रिंका का लुफ्त उठा सकते हैं।

10- मिनस 5 आइस बार, न्यूयॉर्क
अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में मिनस 5 आइस बार स्थित है। मॉन्टे कार्लो होटल, लॉस वेगस, हिल्टन इन न्यूयॉर्क और प्वाइंटे ऑरलेंडो इन फ्लोरिडा सभी पीने के लिए शानदार जगह हैं। सभी जानते हैं कि न्यूयॉर्क शहर सर्दियों में बहुत खूबसूरत होता है। खासतौर पर क्रिसमस के समय यहां की रौनक देखते ही बनती है। न्यूयॉर्क के हिल्टन मिडटाउन में स्थित इस बार में आप कभी भी जाकर ड्रिंक का आनंद ले सकते हैं।

Interesting News inextlive from Interesting News Desk

 

Posted By: Prabha Punj Mishra