-नयागंज में भी चोरों ने दुकान का शटर खोलकर 1.75 लाख पार किए

KANPUR :

शहर में गुरुवार की रात को चोरों ने इंद्रानगर में सूने मकान का ताला तोड़कर नगदी समेत लाखों के जेवर पार कर दिए। वहीं, चोरों ने कलक्टरगंज में आढ़ती की दुकान का ताला तोड़कर गल्ले से क्.7भ् लाख रुपए पार कर दिए। सूचना पर संबंधित थाने की पुलिस ने मौके पर जाकर पड़ताल की।

कल्याणपुर के इंद्रानगर में रहने वाले रामलाल एसडीओ पद से रिटायर्ड हुए है। उनके परिवार में पत्नी शिवदेवी, बेटी अल्का और बेटा मनोज है। जिसमें मनोज इंजीनियर है और वो लखनऊ में रहता है। रामलाल पत्नी और बेटी समेत 8 दिसंबर को बेटे के घर गए थे। शुक्रवार की सुबह वो घर पहुंचे तो मकान का ताला टूटा था। जिसे देख उनके होश उड़ गए। वो अन्दर रूम में गए तो वहां अलमारी खुली थी और उससे क्.भ्0 की नगदी और क्0 लाख के जेवर गायब थे। उनकी सूचना पर पुलिस ने मौके पर जाकर पड़ताल की। वहीं, चोरों ने कलक्टरगंज में लाल बंगला निवासी अशोक कुमार की दुकान का ताला तोड़कर गल्ले से क्.7भ् लाख रुपए पार कर दिए। अशोक चावल आढ़ती है। वो गुरुवार को दुकान बन्द कर घर गए थे। सुबह इलाकाई लोगों ने उन्हें दुकान का ताला टूटा होने की जानकारी दी तो वे भागकर मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

Posted By: Inextlive