बॉलीवुड के किंग खान हो गए हैं अब 50 साल के पूरे। अपने जन्‍मदिन के मौके पर शाहरुख ने 'असहिष्णुता के माहौल' को लेकर बुद्धिजीवी वर्ग के बढ़ते विरोध के साथ अपनी आवाज का जोड़ा। इस क्रम में उन्‍होंने कहा कि इस समय अपने देश में जबरदस्‍त असहिष्णुता है।

ऐसी है जानकारी
इस तरह से बढ़ती असहिष्णुता व फिल्मकारों, वैज्ञानिकों एवं लेखकों की ओर से पुरस्कार को लौटाने पर उन्होंने अपने मन की बात कही। यहां उन्होंने कहा कि वह प्रतीकात्मक रुख के तौर पर अपने पुरस्कार को लौटाने में बिल्कुल भी नहीं हिचकेंगे। बता दें कि शाहरुख में पास वर्तमान में पद्मश्री समेत कई सम्मान हैं।
ऐसा बोले शाहरुख
एक रिपोर्ट में उन्होंने इसके आगे ये भी कहा कि वर्तमान में भारत में असहिष्णुता है, घोर असहिष्णुता। ऐसे में उनको ये लगता है कि यही असहिष्णुता दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। उन्होंने कहा कि अगर कोई भी असहिष्णु होता है, तो ये उसकी मूखर्ता होगी। उन्होंने कहा कि है और असहिष्णु होना सिर्फ देश का मुद्दा नहीं, सिर्फ हमारा मुद्दा नहीं बल्कि सबसे बड़ा मुद्दा है।
नहीं लौटाएंगे पुरस्कार
इसके आगे किंग खान से ये पूछे जाने पर कि क्या वह अपना पद्मश्री पुरस्कार सरकार को वापस करेंगे, उन्होंने कहा कि हां, अगर वह ऐसा करेंगे तो ऐसे में उनका मतलब प्रतीकात्मक रुख के तौर पर होगा। इसके आगे उन्होंने कहा कि अब तक जिन भी लोगों ने ऐसा किया है, वह उन सबका दिल से सम्मान करते हैं, लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि वह भी अपना सम्मान भी वापस करेंगे। अपने कुछ ऐसे ही विचार को विस्तार से देखें तो शाहरुख का कहना रहा कि लोग सोचने से पहले ही बोल देते हैं और यह धर्मनिरपेक्ष देश है।

inextlive from Bollywood News Desk

 

Posted By: Ruchi D Sharma