ब्लैक एंड वाइट जमाने के जाने माने हास्य कलाकार चार्ली चैपलिन ने किसी पंच या किसी चुटकुले से नहीं बल्कि अपनी हरकतों से दुनिया को हंसाया और लोगों के लिए कॉमेडी लेजेंड बन गए। चार्ली की हरकतें ही नहीं उनके कपडे़ और उनकी पूरी पर्सनालिटी में ही एक मंझे हुए कॉमेडियन की छवी दिखती थी। चार्ली की छाप दुनिया में ऐसी छूटी की बॉलीवुड उन्हें कॉपी किये बिना रह नहीं पाया। चलिए आप को बताते हैं चार्ली चैपलिन के बॉलीवुड में कुछ किरदार जिन्हें आपके फेवरेट एक्टर्स ने निभाया है।


1. राज कपूरकॉमेडियन चार्ली चैपलिन की बॉलीवुड में सबसे पहले किसी ने कॉपी की तो वो थे राज कपूर जो खुद बॉलीवुड के लेंजेड कलाकारों में से एक हैं। राज कपूर ने साल 1955 में अपनी फिल्म श्री 420 में चार्ली चैपलिन से प्रेरित होकर किरदार निभाया था। एक कॉमेडियन अपने सभी दुखों को अपने अंदर दबा कर दुनिया को हंसना सिखाता है। फिल्म में राज कपूर एक कॉमेडियन का किरदार निभा कर दुनिया को यही दिखाने की कोशिश कर रहे थे। इस फिल्म में राज कपूर के अपोजिट एक्ट्रेस नरगिर थीं और इनके साथ वो फिल्म के एक मशहूर गाने 'प्यार हुआ इकरार हुआ' में दिखे थे। 3. असरानी
फिल्मों के कई मशहूर कलाकारों ने चार्ली चैपलिन की भूमिका निभा कर उनको सबके दिलों में जीवित रखा है और असल मायनों ने उन्हें सम्मानित किया है। जय वीरू यानी की अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र की फिल्म शोले में एक्टर असरानी ने चार्ली चैपलिन से प्रेरित होकर हिटलर का किरदार निभाया था। फिल्म शोले के कई डायलॉग या सीन जितना मशहूर और याद गार हैं उनमें से एक सीन ये भी है जिसमें असरानी चार्ली चैपलिन के गेटअप में हिटलर की भूमिका निभाते हैं और उनका एक डायलॉग काफी फेमस हुआ था 'हम अग्रेजों के जमाने के जेलर हैं'।

बर्थ डे स्पेशल : मिस यूनिवर्स लारा दत्ता ने ऐसे शुरु किया अपना फिल्मी सफर, इस तरह हुई महेश भूपति से शादीइंडिया में ही सोनम कपूर आनंद संग 29 अप्रैल को नहीं इस दिन लेगीं सात फेरे, अनिल कपूर देंगे स्पेशल परफॉर्मेंस

Posted By: Vandana Sharma