फिल्म 'मसान' और 'हरामखोर' जैसी फिल्मों से पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस श्वेता त्रिपाठी 29 जून को अपने बॉयफ्रेंड चैतन्य शर्मा उर्फ स्लोचीता से शादी करने जा रही हैं। बता दें 32 साल की श्वेता चैतन्य से फ्लाईट में मिली थीं और फिर फोन पर बात होते होते दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया और फिर दोनों ने शादी करने का फैसला ले लिया। मालूम हो कि श्वेता को चैतन्य ने एक कल्ब में प्रपोज किया था और श्वेता से चैतन्य 5साल छोटे हैं। सिर्फ श्वेता और चैतन्य ही नहीं बॉलीवुड के कई ऐसे कपल हैं जिनमें पति पत्नी से कम उम्र का है। चलिए जानें ऐसे कपल्स के बारे में...


1. एश्वर्या रॉय बच्चन-अभिषेक बच्चनएश्वर्या रॉय और अभिषेक बच्चन बॉलीवुड के ऐसे कपल्स हैं जिन्होंने सारी रुढी़वादी चिजों और लोगों को मुंहतोड़ जवाब दिया है। लोग कहते है अपने से बडी़ लड़की से शादी नहीं करना चाहिए पर एश्वर्या और अभिषेक ने सबकी बात गलत साबित कर एक दूसरे से शादी की और अब खुश भी हैं। बता दें कि अभिषेक और एश्वर्या एक दूसरे को फिल्म गुरु की शूटिंग के दौरान डेट करना शुरु किये थे। बाद में दोनों ने शादी करने का फैसला लिया और अब उनकी एक बेटी भी है अराध्या।  3. फराह खान-शिरीश कुंदर
बॉलीवुड का ये इस कपल के बीच तो 8 साल का अंतर है। बता दें कि फराह खान अपने पति शिरीश कुंदर से 8 साल बडी़ हैं। दोनों का प्यार किसी ऐज गैप का मोहताज नहीं था। फराह खान और शिरीश शाहरुख खान की फिल्म मैं हूं न की शूटिंग के दौरान मिले थे। फराह फिल्म मैं हूं न की निर्माता थीं तो शिरीश फिल्म के एडिटर रहे। तभी से दोनों को एक दूसरे की कंपनी पसंद आने लगी और दोनों को एक दूसरे से प्यार हुआ। दोनों का प्यार इतना सच्चा था कि आज तक इनके रिश्ते के बारे में कुछ भी गलत  सुनने में नहीं आया। बॉलीवुड के बेस्ट कपल्स में से एक है ये जोडी़। 5. सोहा अली खान-कुनाल खेमूबॉलीवुड एक्ट्रेस और सैफ अली खान की बहन सोहा अली खान भी अपने पति कुनाल खेमू से 5 साल बडी़ हैं। दोनों के बीच प्यार तब शुरु हुआ जब दोनों एक ही फिल्म में काम कर रहे थे ढूंढते रह जाओगे। दोनों इस फिल्म की शूटिंग के दौरान नजदीक तो आए पर अपने रिलेशन को लेकर कभी खुल के कुछ नहीं कहा। बाद में कुनाल और सोहा एक दूसरे के साथ लिव इन रिलेशन में भी रहे और कुनाल ने पेरिस में साल 2014 में सोहा को प्रपोज किया।  बाद में साल 2015 में दोनों ने शादी कर ली।

साल 2018 में सोनम कपूर और आनंद आहुजा ही नहीं ये सेलेब्स भी रचाएंगे शादीपर्दे पर न सही लेकिन रियल लाइफ में एक होने जा रहे हैं राम और लीला

Posted By: Vandana Sharma