'गोलमाल अगेने' एक्टर श्रेयस तलपडे़ शादी के 14 साल बाद पिता बने हैं। श्रेयस और उनकी पत्नी दीप्ती ने इसके लिए सेरोगेसी का सहारा लिया है। जिस वक्त इंडिया में उनकी बच्ची ने सेरोगेट मां की कोख से जन्म लिया वो अपनी पत्नी के साथ हॉगकॉग में छुट्टियां मनाने गए थे। श्रेयस तलपडे़ समेत जानें ऐसे 5 बडे़ फिल्मी सितारों के नाम जो सेरोगेसी से माता-पिता बने।


1. करण जौहर कानपुर। मिड डे के मुताबिक बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर करण जौहर कुछ समय पहले ही 6 मार्च, साल 2018 में सेरोगेसी से दो बच्चों के पिता बने हैं। करण जौहर ने सिर्फ एक ही बच्चे का पिता बनने के लिए सेरोगेसी का सहारा लिया था। बाद में उन्हें पता चला कि वो दो जुड़वा बच्चों के पिता बनने वाले हैं। करण के दोनों बच्चों का नाम है रूही और यश। बता दें कि करण जौहर के स्वर्गीय पिता ने इन दोनों बच्चों का नामकरण किया था। 2. आमिर खान


आमिर खान और किरण ने एक दूसरे से शादी की तब से ही वो एक बच्चा चाहते थे। उनको शादी के बाद उनका पहला बच्चा सेरोगेसी से मिला। उनका पहला बच्चा बेबी बॉय है जिसका नाम है आजाद। मालूम हो कि आमिर खान को उनकी पहली पत्नी रीना दत्ता से पहले ही दो बच्चे हैं जुनैद और इरा। 3. सनी लियोनी

बॉलीवुड की बेबी डॉल एक्ट्रेस सनी लियोनी और उनके पति डेनियल भी सेरोगेसी से साल 2017 में दो जुड़वा बच्चों के माता-पिता बने। दोनों ट्विन बच्चे बेबी बॉय हैं। एक का नाम है अशर सिंह वेबर तो दूसरे का नाम है नोह सिंह वेबर।

4. शाहरुख खानशाहरुख खान और गौरी खान भी सेरोगेसी से माता-पिता बने। शाहरुख खान के तीन बच्चे हैं एक बेटी और दो बेटे। शाहरुख का सबसे छोटा बेटा अब्राहम सेरोगेसी से ही जन्मा है। 27 मई, साल 2013 में शाहरुख और गौरी अब्राहम के माता-पिता बने। शाहरुख खान के बडे़ बेटा और बेटी का नाम है आर्यन खान और सुहाना खान। 5. तुषार कपूरतुषार कपूर साल 2016 के जून के महीने में सेरोगेसी से पिता बने। बता दें कि तुषार सिंगल पेरेंट हैं। सेरोगेसी से हुए तुषार के बेटे का नाम लक्ष्य है। 6. सुहेल खानसुहेल खान और उनकी पत्नी सीमा भी सेरोगेसी से ही पेरेंट्स बने हैं। सुहेल के सबसे छोटे बेटे योहान सेरोगेसी से हुए थे। जून साल 2011 में सुहेल और सीमा सेरोगेसी से माता-पिता बने। हालांकि सुहेल ने अपने बेटे को अब तक मीडिया से छुपा कर रखा है। 7. कृष्णा अभिषेक
कृष्णा अभिषेक को तो आप सभी जानते होंगे। कृष्णा को इंडस्ट्री में बतौर कॉमेडियन पहचान मिली है। वहीं उनकी पत्नी कश्मीर शाह टीवी एक्ट्रेस हैं। दोनों जुड़वा बच्चों के माता-पिता बन कर काफी खुश हैं। दोनों सेरोगेसी से हुए साल 2017 में जुड़वा बेटों को अपने घर लाए थे।तैमूर के बाद एक और स्टार किड ने लिया जन्म, शादी के 14 साल बाद इस तरह श्रेयस तलपडे़ बने पितासोनम और आनंद बंधे शादी के बंधन में, ये सेलेब्स भी पहुंचे मौके पर, देखें तस्वीरें...

Posted By: Vandana Sharma