अक्‍सर लोग यही कहते हैं राजनीति‍ में राजनेताओं के बच्‍चे पोते उनकी कुर्सी संभालते हैं। एक नेता की कई पीढ़‍ियां उसी में अपना कर‍ियर बनाती हैं। जबक‍ि हकीकत में देखा जाए तो ऐसा हमेशा नही होता है। अब इन राजनेताओं के बच्‍चों को देख लीजि‍ए। इन्‍होंने राजनीति‍ को छोड़कर फि‍ल्‍मी दुन‍िया का रुख कर द‍िया। हालां‍क‍ि इसमें कुछ सक्‍सेस म‍िली तो कुछ फेल हो गए। आइए जानें कौन है वो चेहरे...


रितेश देशमुख: इसमे सबसे पहला नाम रितेश देशमुख का है। रितेश राजनीति परिवार से ही आए हैं। इनके पिता विलासराव देशमुख महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। इन्होंने बॉलीवुड में 2003 में फिल्म तुझे मेरी कसम से डेब्यू किया था। आज यह काफी फेमस एक्टर बन चुके हैं। नेहा शर्मा: इसमें एक नाम है भागलपुर से कांग्रेस विधायक अजीत कुमार शर्मा की बेटी नेहा शर्मा का। नेहा शर्मा ने तेलुगू फिल्मों का एक काफी फेमस चेहरा है। वहीं बॉलीवुड में उन्होंने 2010 में क्रूक फिल्म से डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने 2016 में तुम बिन 2 में काम किया।

5 स्टार रैंक की 5 पहचानNational News inextlive from India News Desk

Posted By: Shweta Mishra