बॉलीवुड एक्ट्रेसेज की खूबसूरती के चर्चे अक्सर ही होते रहते हैं पर उनके पीछे किसका हाथ है ये कम ही लोग जानते हैं। आइए आज आपको बताते हैं कि बॉलीवुड सेलेब्स को परफेक्ट बनाने के पीछे मुंबई के किन सलूनों का हाथ है। जानें करीना से लेकर मलाइका अरोडा़ खान तक को ये सलून किस तरह बनाते हैं स्टाइलिश...


करीना इनकी वजह से बनी खूबसूरतकानपुर। करीना कपूर कहीं भी जाती हैं तो उनकी खूबसूरती के चर्चे होने लगते हैं। आज हम आपको बताएंगे कि करीना की खूबसूरती के पीछे मुंबई के किस सलून का हाथ हैं। मिड डे की एक रिपोर्ट के मुताबिक करीना कपूर अक्सर आते जाते मुंबई के मुहा सलून में दिख जाती हैं। जब भी करीना यहां आती हैं रिफ्रेस हो कर ही जाती हैं। शिल्पा शेट्टी की बहन शमिता शेट्टी भी कई बार इस सलून के बाहर स्पॉट की गई हैं। लगता है शमिता और करीना कपूर की खूबसूरती का राज एक ही है। प्रियंका की सुंदरता का राज


प्रियंका चोपडा़ इन दिनों अपने हॉलीवुड ब्वॉयफ्रेंड निक जोनस को लेकर चर्चा में हैं। जाहिर है कि निक को बॉलीवुड की देसी गर्ल बहुत खूबसूरत ही लगी होंगी। मालूम हो कि प्रियंका चोपडा़ की सुंदरता का राज मुंबई का क्रोमा की सलून है। क्रोमा की सलून साउथ मुंबई में स्थित है। इस सलून में सिर्फ प्रियंका चोपडा़ ही नहीं बल्कि बॉलीवुड के कई बडे़ सेलेब्स आते हैं। सोनाक्षी सिन्हा, रितेश देशमुख, सुजैन खान और मोना सिंह भी इस सलून के रेगुलर कस्टमर हैं।सोनम कपूर हैं इस सलून की कायल

सोनम कपूर बॉलीवुड की फैशनिस्टा एक्ट्रेस हैं जिन्होंने हाल ही में कांस में भी अपनी खूबसूरती और स्टाइलिश लुक से फैंस को चौंका दिया था। सोनम को मुंबई के हाई एंड सलून ने रेड कारपेट पर कान्फिडेंटली वॉक करने की हिम्मत दी है। ये सलून अपने मैनीक्योर्स, पैडीक्योर्स और हेयर ट्रीटमेंट के लिए पूरे मुंबई में काफी फेमस है। फिलहाल सोनम घर से बाहर हमेशा अपना मेकअप कर के ही निकलती हैं।मलाइका को इन्होंने बनाया स्टाइलिशमलाइका अरोडा़ बॉलीवुड में अपने स्टाइल को लेकर पहचानी जाती हैं। मलाइका कई रियेलिटी शोज में जजिंग कर चुकी हैं और इनमें मलाइका काफी खूबसूरत भी नजर आई हैं। मलाइका के इस स्टाइलिश लुक के पीछे मुंबई के बांद्रा में स्थित फ्रीडा नाम के सलून का हाथ हैं। मलाइका अक्सर यहां आते जाते दिख जाती हैं। इनकी वजह से ही मलाइका की खूबसूरती में चार-चांद लग जाते हैं। यामी गौतम जाती हैं इनकी एक्स वाइफ के पास

यामी गौतम अक्सर अपने लुक्स के लिए फैंस में सेनसेशन बनी रहती हैं। यामी की खूबसूरती की बात की जाए तो वो बी ब्लंट सलून में आती-जाती अक्सर दिख ही जाती हैं। हाल में यामी ने अपने पूरे डाल कटवा डाले हैं और अपने इस लुक में काफी खूबसूरत भी दिख रही हैं। बी ब्लंट सलून फरहान अख्तर की एक्स वाइफ अधुना भबानी चलाती हैं। अधुना का ये बी ब्लंट सलून मुंबई के जुहु में स्थित है। यहां श्रद्धा कपूर, दिया मिर्जा, फरहान अख्तर और ऋतिक रोशन अक्सर आते-जाते रहते हैं। एकता कपूर के 42वें जन्मदिन को सेलीब्रेट करने पहुंचे ये सेलेब्स, देखें पार्टी की तस्वीरें'वीरे दी वेडिंग' के बाद करीना अगली फिल्म शाहरुख या अक्षय किसके साथ करेंगी, जानें यहां

Posted By: Vandana Sharma