-प्रदेश की बेटियां नहीं है सुरक्षित स्कूलों में होता है यौन शोषण

PATNA: महिला पंचायत प्रतिनिधियों की ओर से बिहार में स्थानीय शासन के सुदृढ़ीकरण में महिला जनप्रतिनिधियों की चुनौतियां और संभावना विषय पर युवा आवास में तीन दिवसीय चौपाल कार्यक्रम हुआ। दूसरे दिन वार्ड सदस्य सानमति देवी ने कहा कि महिलाओं एवं किशोरियों की समस्या पंचायतों के लिए बहुत गंभीर मसला है। वर्तमान में महिला थाना की संख्या बहुत कम है और जो है वह जिला और अनुमंडल स्तर पर है।

महिलाएं नहीं पहुंच पाती थाना

इतना ही नहीं, कहीं-कहीं तो महिला थाना 80 किमी दूर है। जिस वजह से महिला थाना ही नहीं पहुंच नहीं हैं। अपराध को कम करने के लिए ब्लॉक और पंचायत स्तर पर महिला थाना खोलने की आवश्यकता है। जमुई के बाराजोर पंचायत की नूरजहां ने कहा कि लड़कियों की 8वीं कक्षा के बाद पढ़ाई छूट जाने की बड़ी वजह छेड़खानी है। पंचायत में हाईस्कूल नहीं होने की वजह से लड़कियां ब्लॉक जाकर पढ़ाई जारी रखती है तो रास्ते में असमाजिक तत्व परेशान करते हैं। रास्ता असुरक्षित होने के कारण पैरेंट्स आगे की पढ़ाई बंद कर देते हैं।

शिक्षकों के द्वारा होता है यौन शोषण

शिवहर की मीना देवी ने आवाज उठाते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूलों में शिक्षकों के द्वारा यौन हिंसा की घटना को अंजाम दिया जा रजा है। ऐसे शिक्षकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की आवश्यकता है। हंगर प्रोजेक्ट तहत आयोजित इस कार्यक्रम में अपराजिता संगठन बिहार विद्यापीठ के अध्यक्ष विजय प्रकाश ने कहा कि स्कूलों में महिला शिक्षक आवश्यक रूप से नियुक्तकिए जाने चाहिए। उन्होंने ये भी कहा कि गुणवत्तापूर्ण पढ़ाई अहम मसला है और शिक्षकों को गैर शैक्षणिक कार्य से मुक्तरखते हुए पढ़ाई की गुणवत्ता पर ध्यान केन्द्रित करना जरूरी है।

शराबबंदी के बाद भी महिला अपराध में वृद्धि

चौपाल में मीना तिवारी ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा बहुत बड़ा मुद्दा है। बिहार में शराबबंदी के बावजूद महिलाओं पर अपराध के मसले में वृद्धि हुई है। इसकी रोकथाम के लिए स्कूलों और सामाजिक संस्थानों को सख्त निगरानी में रखने की जरूरत है। उन्होंने ये भी कहा कि साइकिल मिल जाने के बावजूद छात्राएं नियमित रूप से स्कूल नहीं जा पाती हैं जिसका मुख्य वजह छात्राओं के साथ होने वाली हिंसा है। इस अवसर पर राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी शाहिना परवीन सहित अन्य गणमान्य ने भी अपना पक्ष रखा।

Posted By: Inextlive