जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक बड़ा हादसा हो गया है। यहां अमरनाथ श्रद्धालुआें से भरी एक मिनी बस ट्रक के से टकरा गर्इ है। इस दौरान 13 श्रद्धालु घायल हो गए हैं जिसमें तीन की हालत गंभीर है।

मिनी बस ने अपना नियंत्रण खो दिया
जम्मू  (पीटीआई)। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर अमरनाथ यात्रियों से भरी एक मिनी बस के ट्रक में घुसने से लोग घायल हो गए हैं। एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक अमरनाथ यात्रा के लिए बुधवार को 680 महिलाओं और 201 'साधु' सहित 3,419 तीर्थयात्रियों का जत्था घाटी के लिए रवाना हुआ था। इस दौरान उधमपुर जिले के मल्लार्ड इलाके में ढेरमा पुल के पास सुबह लगभग 5.30 बजे यात्रियों से भरी मिनी बस ने अपना नियंत्रण खो दिया और वह एक ट्रक से टकरा गई। सूचना पाकर उधमपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और वाहन में फंसे तीर्थयात्रियों को निकाल कर उपचार हेतु अस्पताल पहुंचाया।

13 श्रद्धालुओं में तीन की हालत गंभीर

इस हादसे में घायल हुए 13 श्रद्धालुओं में तीन की हालत गंभीर है, जिन्हें उपचार के लिए यहां  मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा जा रहा है। अधिकारियों के मुताबिक घायलों में 10 तीर्थयात्री उत्तर प्रदेश में झांसी के निवासी हैं। वहीं तीन अन्य मध्य प्रदेश के ग्वालियर से हैं। बता दें कि कल सभी यात्रियों को कड़ी सुरक्षा के बीच अनंतनाग जिले के 36 किलोमीटर लंबे रास्ते पहलगाम और गांदरबल जिले के 12 किलोमीटर लंबे  बालटाल मार्ग  के बेस कैंपों से ले जाया गया था। इस दौरान  2,217 तीर्थयात्रियों ने  पहलगाम रास्ते का चयन किया था। वहीं 1,202  श्रद्धालुओं ने बालटाल मार्ग का चयन किया था।

जम्मू कश्मीर में बुरहान वानी की दूसरी बरसी व तीन लोगों की मौत से तनाव का माहौल, रोकी गई अमरनाथ यात्रा

अमरनाथ यात्रा : मौसम में सुधार से आज पहलगाम रास्ते से 2,203 तीर्थयात्री रवाना, बालटाल मार्ग अभी भी बंद

 

Posted By: Shweta Mishra