कभी दाऊद से जुड़ा इस अभिनेत्री का नाम, बाद में की 'मर्फी रेडियो वाले बेबी' से शादी
दाउद के साथ एक फोटो में नजर आने पर मचा बवाल
मेरठ की लड़की यास्मीन को मुंबई में फिल्म मेकर्स ने लगातार तीन फिल्मों में रिजेक्ट कर दिया। उस दौरान यास्मीन की मुलाकात फिल्म मेकर रंजीत विरक से हुई। रंजीत ने यास्मीन का नाम बदलकर मांदाकिनी रखा और उन्हें फिल्म मजलूम में बतौर एक्ट्रेस लिया। राजकपूर ने मंदाकिनी को 22 साल की उम्र में राम तेरी गंगा मैली हो गई फिल्म के लिये लीड एक्ट्रेस साइन किया। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम किया। मंदाकिनी को याद करने की दूसरी वजह फिल्मी नहीं उनका दाउद इब्राहिम से कनेक्शन है। 1994 में लीक हुई एक फोटो में मंदाकिनी दाउद के साथ नजर आईं थीं।
अब कुछ ऐसी है एक्ट्रेस मंदाकिनी की जिंदगी
मंदाकिनी ने 1990 में डॉ काग्युर टी रिनपोचे ठाकुर से शादी कर ली। ठाकुर 70 से 80 के दशक में मर्फी रेडियो के प्रिंट ऐड में नजर आते थे। ठाकुर बाद में बौद्ध भिक्षु बन गए। मंदाकिनी से शादी के बाद भी उन्होंने धार्मिक राह नहीं छोड़ी। इन दोनों के दो बच्चे हुए। बेटा रब्बील और बेटी राब्जे। रब्बील का 2000 में एक सड़क एक्सिडेंट में निधन हो गया। अब मंदाकिनी और उनके पति यानी डॉक्टर साहब मुंबई में एक तिब्बतन हर्बल सेंटर चलाते हैं। इसके अलावा मंदाकिनी तिब्बत योगा भी सिखाती हैं।