हिंदू धर्म में धनतेरस के दिन नई चीजें खरीदने के साथ पूजा करने की भी परंपरा है। यह रिवाज काफी पुराना है। कहा जाता है कि अच्छा स्वास्थ्य धन पाने के लिए इस दिन निश्‍चित मुहूर्तो में पूजा और खरीदारी होती है। ऐसे में आइए जानें किस समय करें धनतेरस पूजा व खरीदारी...


पूजा का मुहूर्तआज के दिन व्यापारी वर्ग में पूजा की विशेष परंपरा है। इस दिन वह मां लक्ष्मी की विधविधान से पूजा करते हैं। ज्योतिषों के मुताबिक धनतेरस यानी कि त्रयोदशी कल शाम 27 अक्टूबर शाम 5.12 से शुरू हो गई थी। यह आज 28 अक्टूबर की शाम 6.17 बजे तक रहेगी। ऐसे में आज शुक्रवार को हस्त नक्षत्र, वैधृति योग और अमृत योग हैं। इस दिन लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त है। लक्ष्मी जी की पूजा आज प्रदोष काल और वृष लग्न में करनी होगी। यह शुभ मुहूर्त शाम 6:29 से 7:50 बजे तक है। शॉपिंग का मुहूर्त
अधिकांश लोग आज पूरे दिन खरीदारी करते हैं। उन्हें जैसे ही समय मिलता है वे अपनी शॉपिंग के लिए निकल लेते हैं। ऐसे में अगर ज्योतिषों की मानें तो कुछ खास समय पर शॉपिंग करना ज्यादा फलदायी है। इसके लिए आज विशेष मुहूर्त हैं। सुबह 07:50 से 09:50 बजे तक आप खरीदारी आराम से कर सकते हैं। इसके बाद फिर दोपहर 01:55 से 03:08 बजे तक यह शुभ होगा। वहीं रात के समय 06:29 से 08:12 बजे तक भी खरीदारी का शुभ मुहूर्त है।

Spiritual News inextlive from Spirituality Desk

Posted By: Shweta Mishra