PATNA (15 Jan): मनेर थाना क्षेत्र में एक दिन पहले डेढ़ फीट जमीन को लेकर दो गुटों में बवाल हुआ था। इसमें फायरिंग तक हुई थी। एक युवक घायल हो गया था। इसके साथ ही पुलिस पर पत्थरबाजी की गई थी। घटना के दूसरे दिन पुलिस लगातार घरों में सर्चिग ऑपरेशन चलाया। जिसमें पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

विदित हो कि मनेर के लोदीपुर गांव में दो टोले के लोग डेढ़ फीट जमीन को लेकर विवाद हुआ था। सोमवार को दिनभर गांव हिंसक झड़प से झुलस्ता रहा। इसके बाद 6 थाने की पुलिस मौके पर पहुंची इस दौरान एक गुट ने पुलिस पर भी पत्थरबाजी शुरू कर दी। किसी तरह पुलिस ने मोर्चा संभाला और मामला शांत हुआ।

पुलिस की मिलीभगत से हमला

इस मामले में एक पक्ष के राहुल का आरोप है कि पुलिस की मिलीभगत से हम लोगों के घर में आग लगाया गया। उनका कहना है कि हम लोगों के घर में आग लगा दिया गया था। इसके बाद भी एसएचओ को फोन किया गया लेकिन वो मौके पर जानबूझकर लेट पहुंचे।

Posted By: Inextlive