PATNA : मालसलामी थाना अंतर्गत दमराही घाट में सोमवार की शाम गंगा में नहाने के दौरान तीन किशोर डूब गए। घाट के आसपास क्षेत्र में हड़कंप मच गया। तीनों किशोर 8वीं कक्षा के स्टूडेंट बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलने ही मालसलामी थानाध्यक्ष अर¨वद कुमार ने एसडीआरएफ टीम को बुलाकर खोजबीन शुरू कराया। देर शाम तक एसडीआरएफ टीम के सदस्य गंगा में डूबे किशोरों खोजने में विफल रहे। बाद में पहुंची एनडीआरएफ टीम के सदस्य बोट से रात में किशोरों को खोजने में जुटे रहे।

गंगा घाट पर मिले तीनो के कपड़े

पुलिस के अनुसार शाम चार बजे पांच किशोर गंगा स्नान के लिए दमराही घाट पर गए थे। स्नान के क्रम में तीन डूब गए और दो निकल गए। इच्र बच्चों को घर से गायब देख परिजनों ने खोजबीन शुरू किया। खोजबीन के क्रम में तीनों किशोरों के कपड़े गंगा घाट किनारे पाकर परिजनों ने डूबने की आशंका जताई। डूबने वाले किशोर बुंदेल टोली और नुरूद्दीनगंज के रहने वाले हैं। पुलिस के अनुसार डूबे तीन किशोरों में नुरूद्दीनगंज के अमन कुमार का 17 वर्षीय पुत्र ¨प्रस कुमार व संजय कुमार का 16 वर्षीय पुत्र सुमित कुमार और बुंदेलटोली के जीतेंद्र प्रसाद जायसवाल के 15 वर्षीय पुत्र आकाश कुमार हैं।

बिना बताए घर से निकले थे

परिजनों के अनुसार तीनों किशोर चौक स्थित मारवाड़ी विद्यालय में आठवीं कक्षा के छात्र हैं। घाट पर खड़े परिजनों ने बताया कि तीनों किशोर बिना बताए घर से निकले थे। पुलिस डूबे किशोरों के अन्य दो साथियों की खोज रही है। तीन किशोरों के डूबने की सूचना के बाद पहुंची एसडीआरएफ की टीम के सदस्यों ने वोट से गंगा में खोजबीन प्रारंभ किया। दमराही घाट से लेकर आसपास तक वोट से खोजबीन की गई। गंगा में तेज धार के कारण एसडीआरएफ टीम को खोजबीन में काफी परेशानी हो रही थी। शाम सात बजे तक खोजबीन के बाद भी किशोरों का पता नहीं चल सका। लगभग सात बजे पहुंची एनडीआरएफ की टीम गंगा में डूबे किशोरों को खोजने में जुटी है।

Posted By: Inextlive