-शिकायत करने पर परिवार को जिंदा जलाने की दी धमकी

BEGUSARAI/PATNA : बेगूसराय के मंसूरचक समसा पंचायत में नाबालिग बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। वारदात के 11 दिन बाद फोटो वायरल होने पर मामले का पर्दाफाश हुआ। आधा दर्जन युवक दुष्कर्म में शामिल थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर लड़की की मेडिकल जांच कराई है। आरोपितों की पहचान कर तलाश में छापेमारी की जा रही है। पुलिस द्वारा आरोपितों के नाम गुप्त रखे गए हैं।

तलाश में जुटी है पुलिस

पुलिस को दिए आवेदन में पीडि़त छात्रा ने बताया कि 11 फरवरी को वह घर से शौच के लिए खेत जा रही थी। रास्ते में आधा दर्जन युवकों ने उसे खींचकर मुंह बांध दिया। इसके बाद तीन लड़कों ने बारी-बारी से दुष्क र्म किया। बाकी तीन लड़के मोबाइल से तस्वीर खींचते रहे। धमकी दी गई कि मुंह खोला तो मां, बाप और भाई को जिंदा जला देंगे। धमकी से डरी लड़की ने उस समय घटना को मन में ही दबा लिया। 19 फरवरी को उन्हीं में से एक युवक ने फिर लड़की को पकड़ने की कोशिश की। जब लड़की रोती रही तो पिता ने इसका कारण पूछा। लड़की ने जब पिता को पूरे मामले की जानकारी दी। उन्होंने मंसूरचक थाना पुलिस को सामूहिक दुष्कर्म होने की जानकारी दी। मंसूरचक थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपितों की तलाश की जा रही है।

अररिया में घर में घुसकर महिला से सामूहिक दुष्कर्म

वहीं दूसरी ओर अररिया के कुर्साकांटा थानाक्षेत्र के एक गांव में गुरुवार की देर रात तीन द¨रदों ने विवाहित महिला को घर से जबरन खींचकर पीछे ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। पीडि़त महिला ने महिला थाना में एक नामजद एवं दो अज्ञात आरोपितों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर न्याय की गुहार लगाई है। प्राथमिकी के अनुसार, पीडि़ता एक शादी समारोह में गई थी। रात बच्चा रोने लगा तो घर आ गई।

दो के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज

उसी वक्त तीन व्यक्ति मुंह पर कपड़ा बांधकर अचानक पहुंचा और मुंह बंद कर घसीटते हुए घर के पीछे लहसुन के खेत में ले गया। और तीनों ने दुष्कर्म किया और किसी से कहने पर मारने की धमकी देकर फरार हो गया। थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने कहा कि एक नामजद और दो अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। पीडि़ता ने एक व्यक्ति की पहचान डहुवाबाड़ी वार्ड 13 निवासी अनवारुल के रूप में की है।

Posted By: Inextlive