सीक्वल फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' में वर्ष 1972 में रिलीज फिल्म 'जवानी दीवानी' के हिट गाने ये जवानी है दीवानी.. का इस्तेमाल किया गया है।

आलिया भट्ट और वरुण धवन की डेब्यू फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' में नाजिया और जोहेब हसन के गाए गाने डिस्को दीवाने.. का रीक्रिएटेड वर्जन इस्तेमाल किया गया था। अब उसकी सीक्वल फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' में वर्ष 1972 में रिलीज फिल्म 'जवानी दीवानी' के हिट गाने ये जवानी है दीवानी.. का इस्तेमाल किया गया है। गुरुवार को मुंबई में इस गाने का रीमिक्स वर्जन लांच किया गया। मूल गाने का फिल्मांकन रणधीर कपूर, जया बच्चन पर किया गया था। रीमिक्स गाने को टाइगर श्रॉफ, अनन्या पांडे, तारिया सुतारिया और आदित्य शील पर फिल्माया गया है।

यह गाना कॉलेज में कॉम्पिटिशन के दौरान रखा गया है। खास बात यह है कि यह गाना टाइगर के पिता का पसंदीदा गाना है। टाइगर के मुताबिक, उन्होंने गाने के बारे में अपने पिता को नहीं बताया। उन्हें पिता को सरप्राइज देना अच्छा लगता है। टाइगर की फैन फालोइंग में युवा और बच्चे ज्यादा हैं। उन्हें वह क्या संदेश देना चाहेंगे? सवाल के जवाब में टाइगर ने कहा, 'फिल्म से हम कोई संदेश देने की कोशिश नहीं कर रहे हैं। यह फन फिल्म है। एंटरटेनमेंट भरपूर है। उसे परिवार के साथ देख सकते हैं।'

तस्वीरें: 'SOTY 2' में टाइगर संग रोमांस करने वाली Tara Sutaria कौन हैं, यहां जानें

'Student Of The Year 2' Trailer : टाइगर श्राॅफ किसे चुनेंगे ट्राॅफी या गर्लफ्रेंड?

 

Posted By: Kartikeya Tiwari